{"_id":"5b61bd714f1c1bbd298b7424","slug":"141533132145-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा किया
Updated Wed, 01 Aug 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा किया
फरीदाबाद। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी नेे तिगांव विधानसभा के बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा कर वहां के लोगों की समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि यमुना किनारे बसे इन कॉलोनी वासियों को जो आज भुगतना पड़ रहा है उसका पूरा श्रेय पूर्व की सरकार कांग्रेस और वर्तमान सरकार भाजपा को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा भाजपा व कांग्रेस के उच्च नेताओं से सांठगांठ करके इन गरीब लोगों को यहां प्लॉट बेच दिए गए। उस समय इन लोगों को सब्जबाग दिखाए गए थे कि सभी सुविधाएं मिलेंगी। अब हर साल बरसात के मौसम में इन लोगों को अपना घर लावारिस छोड़कर रिश्तेदारों के घर शरण लेनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यहां प्लाट बेचे उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। ब्यूरो