फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ग्रेटर फरीदाबाद बीपीटीपी में बनेगा नया थाना

ग्रेटर फरीदाबाद बीपीटीपी में बनेगा नया थाना

Tue, 17 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर फरीदाबाद बीपीटीपी में बनेगा नया थाना
ग्रेटर फरीदाबाद बीपीटीपी में बनेगा नया थाना
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर की पांच पुलिस चौकियां जल्द ही थाने में तब्दील होंगी। इसके अलावा ग्रेटर फरीदाबाद में बीपीटीपी क्षेत्र में नया थाना बनाया जाएगा। जिला पुलिस ने इसका प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार के पास भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर मंजूरी की मुहर लग जाएगी। वहीं, जिला पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से थाना बनाने के लिए जगह उपलब्ध करवाने के लिए भी लिखा है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ सटे फरीदाबाद में कानून व्यवस्था के लिए 18 थाने और 39 चौकियां हैं। इसके अलावा तीन महिला व एक यातायात पुलिस थाना भी काम कर रहा है। मगर लगातार बढ़ती शहर की आबादी व अपराध पर नियंत्रण करने के लिए जिला पुलिस ने ग्रेटर फरीदाबाद के बीपीटीपी क्षेत्र में नया थाना बनाने का प्रस्ताव तैयार सरकार को भेजा है। अभी तक ग्रेटर फरीदाबाद में विकसित नए सेक्टर भूपानी और खेड़ीपुल थाने के अंतर्गत आते हैं। मगर दोनों थाना क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण पहले ही कार्य की अधिकता था। ऐसे में ग्रेटर फरीदाबाद विकसित होने के बाद वहां नए थाना बनाने की जरूरत महसूस की गई। इसी तरह थाना सेक्टर-55 के अंतर्गत आने वाली धौज चौकी, शहर बल्लभगढ़ थाने के अंतर्गत आदर्श नगर चौकी, थाना सेंट्रल क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-17 चौकी, सराय ख्वाजा थाने के अंतर्गत पल्ला चौकी और सारन थाना क्षेत्र के अंतर्गत डबुआ पुलिस चौकी को थाने में तब्दील करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें पल्ला, धौज व डबुआ चौकी के अंतर्गत काफी संवेदनशील इलाके आते हैं और वहां अपराध की भी अधिकता रहती है। माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार की तरफ से इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है और 15 अगस्त तक चौकियों को थानों में परिवर्तन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मेट्रो के लिए डीएमआरसी से मांगी जगह
शहर में मेट्रो के आगमन के साथ ही मेट्रो स्टेशन पर भी आपराधिक घटनाएं होने लगी हैं। फिलहाल जिला पुलिस जिस मेट्रो स्टेशन पर कोई घटना होती है तो उसे संबंधित थाने में भेजकर दर्ज करवा रहा है। मगर मेट्रो के अलग स्टेशन की कवायद शुरू हो गई है। जिला पुलिस ने डीएमआरसी को पत्र लिखकर मेट्रो पुलिस स्टेशन के लिए जगह उपलब्ध करवाने को कहा है। माना जा रहा है कि सराय ख्वाजा और बल्लभगढ़ के मध्य में थाना बनाया जाएगा और इसके दोनों छोर पर एक-एक चौकी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed