फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को तेजी देंगे तकनीकी प्रबंधक

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को तेजी देंगे तकनीकी प्रबंधक

Sat, 02 Jun 2018 11:27 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को तेजी देंगे तकनीकी प्रबंधक
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को तेजी देंगे तकनीकी प्रबंधक
विज्ञापन

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी के 1267 एकड़ क्षेत्र को स्मार्ट सिटी में तब्दील करने के लिए अब चार नए अधिकारी तैनात किए जाएंगे। यह अधिकारी स्मार्ट सिटी के आधारभूत ढांचे से लेकर सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्र में अपना योगदान देंगे। एफएससीएल इन अधिकारियों पर प्रतिमाह सवा पांच लाख रुपये से साढ़े सात लाख रुपये वेतन के रूप में खर्च करेगा।

एफएससीएल की ओर से कंपनी सेक्रेटरी, जनरल मैनेजर (इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), जनरल मैनेजर (आईटी एंड स्मार्ट सोल्यूशन) और डिप्टी जनरल मैनेजर (प्रोक्योरमेंट) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। तीन साल के कॉंट्रैक्ट पर रखे जाने वाले इन अधिकारियों का काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स में तेजी लाकर उन्हें समय पर पूरा कराना होगा। कंपनी सेक्रेटरी स्मार्ट सिटी के आर्थिक और कानूनी पहलुओं पर अपनी सेवाएं देगा। जनरल मैनेजर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का काम प्लानिंग, डिजायनिंग, जलापूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, शहरी सड़कों को स्मार्ट तरीके से बनाना होगा। जनरल मैनेजर आईटी एंड स्मार्ट सोल्यूशन का काम स्मार्ट सिटी को ई गवर्नेंस पार्ट संभालना होगा। स्मार्ट सिटी क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को ई गर्वनेंस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यह अधिकारी सूचना प्रौद्योगिकी और नेटवकंग ढांचा विकसित करेगा। डीजीएम प्रोक्योरमेंट स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने का काम करेगा। एफएससीएल मैनेजर के मुताबिक इन अधिकारियों को ठेके पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed