फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   14-year-old girl jumps from third floor of court medical report reveals she is pregnant

उल्टी करने गई थी बाथरूम: कोर्ट की तीसरी मंजिल से कूदी 14 साल की लड़की, मेडिकल रिपोर्ट में मिली गर्भवती

Sat, 22 Aug 2026 09:26 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 09:26 PM IST
सार

डबुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कुछ दिन पहले अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर डबुआ थाने में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए किशोरी को उसकी बुआ के घर से सुरक्षित बरामद किया। 

विज्ञापन
14-year-old girl jumps from third floor of court medical report reveals she is pregnant
कोर्ट में तीसरी मंजिल से नाबालिग ने लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

फरीदाबाद सेक्टर 12 जिला अदालत परिसर की तीसरी मंजिल स्थित बाथरूम की खिड़की से एक 14 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी। नीचे बने टिनशेड पर गिरने से उसकी जान बच गई, लेकिन उसे कई गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद वकीलों और पुलिसकर्मियों की मदद से उसे तुरंत सेक्टर-16 स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

बुआ के घर से हुई थी बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, डबुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कुछ दिन पहले अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर डबुआ थाने में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए किशोरी को उसकी बुआ के घर से सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ के दौरान किशोरी ने पुलिस को बताया था कि वह बिना बताए अपनी बुआ के घर चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में मेडिकल रिपोर्ट से खुला गर्भवती होने का राज
लापता किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस नियमानुसार उसके बयान दर्ज कराने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे फरीदाबाद कोर्ट परिसर लेकर पहुंची थी। कोर्ट में पेशी से पहले किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई थी। जब अदालत में उसकी मेडिकल रिपोर्ट देखी गई, तो उसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इस बात की जानकारी मिलते ही किशोरी अत्यधिक मानसिक तनाव और घबराहट में आ गई।

विज्ञापन

उल्टी का बहाना बनाकर बाथरूम में घुसी, खिड़की से लगा दी छलांग
गर्भवती होने की बात सामने आने के कुछ ही देर बाद किशोरी ने ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी से उल्टी आने की बात कही, इस पर महिला कांस्टेबल उसे तीसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम तक लेकर गई और खुद दरवाजे के बाहर पहरा देने लगी। इसी दौरान किशोरी ने बाथरूम के अंदर जाकर खिड़की खोली और वहां से नीचे छलांग लगा दी। तेज धमाके के साथ टिनशेड पर गिरने की आवाज सुनकर परिसर में एकत्र हो गए।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल, पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और आम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होंने तत्काल पुलिस की मदद से घायल किशोरी को संभाला और निजी अस्पताल पहुंचाया। जिस खिड़की से किशोरी ने छलांग लगाई, वहां सुरक्षा के लिए कोई मजबूत ग्रिल या लोहे का अवरोधक नहीं लगा था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल डबुआ थाना पुलिस और संबंधित अधिकारी पूरे घटनाक्रम और किशोरी की स्थिति की गहनता से जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed