फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   14 lakh 70 thousand 666 voters will choose their mayor and councilor

Faridabad News: 14 लाख 70 हजार 666 मतदाता चुनेंगे अपना मेयर और पार्षद

Tue, 07 Jan 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
14 lakh 70 thousand 666 voters will choose their mayor and councilor
नगर निगम चुनावों के 46 वार्डों के लिए चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी की
विज्ञापन

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए कुल 1302 बूथ बनाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगम चुनावों के लिए चुनाव आयोग की ओर से अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया है। 46 वार्डों में कुल 14 लाख 70 हजार 666 मतदाता फरीदाबाद के मेयर और अपने वार्ड के लिए मतदान करेंगे। चुनाव की तिथि इस सप्ताह घोषित होने का अनुमान है।

फरीदाबाद नगर निगम चुनावों के लिए अब बस बिगुल बजने ही जा रहा है। हरियाणा चुनाव आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन ने सोमवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। नगर निगम चुनावों के लिए दिसंबर से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू किया गया था। 28 दिसंबर तक निगम अधिकारियों को मतदाता सूची में नामों को जोड़ने या ठीक करने के लिए दावे या आपत्तियों का निस्तारण करना था। 31 दिसंबर तक जिला उपायुक्त के पास दावे और आपत्तियां मांगी गई थी। तीन जनवरी तक इनके निस्तारण के बाद अंतिम सूची प्रकाशन के लिए हरियाणा चुनाव आयोग को भेजी गई थी। चुनाव आयोग से हरी झंडी के बाद इसे सोमवार को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

फरीदाबाद में नगर निगम के लिए इस बार 46 वार्ड बनाए गए हैं। इन वार्डों में कुल 14 लाख 70 हजार 666 मतदाता इस बार अपने मतों का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए 1302 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


वार्ड 25 में सबसे अधिक मतदाता
नगर निगम के वार्ड 25 में सबसे अधिक मतदाता हैं। इनमें 44 हजार 131 मतदाता अपने मेयर और पार्षद का चुनाव करेंगे।
---
वार्ड 38 में सबसे कम मतदाता
नगर निगम में मतदाताओं के हिसाब से वार्ड 38 में सबसे कम मतदाता हैं। यहां पर 20714 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यहां पर चुनाव बेहद टक्कर का हो सकता है।
---
46 में से 16 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

नगर निगम चुनावों के लिए इस बार 46 वार्डों में से 16 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। कुल 25 वार्ड सामान्य घोषित किए गए हैं। वार्ड नंबर छह और सात पिछड़ा वर्ग ए महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि वार्ड नंबर 33 और 45 अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड नंबर 4, 5, 8, 9, 11, 17, 25, 27, 31, 38, 39 और 43 नंबर वार्ड आरक्षित किए गए हैं।


---
लिंक पर देख सकते हैं वोट
नगर निगम की ओर से मतदाताओं को अपना वोट देखने के लिए लिंक जारी किया है। इसमें मतदाता अपने वार्ड के आधार पर फरीदाबाद एनआईसी की वेबसाइट https://faridabad.nic.in/document/final-voter-list-municipal-corporation-faridabad/
पर जाकर अपना नाम देख सकते हैं। लिंक के माध्यम से सभी वार्डों के आधार पर मतदाताओं का नाम और जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed