फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   14 candidates filed nomination papers on the seventh day

Faridabad News: सातवें दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Wed, 11 Sep 2024 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 11 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
14 candidates filed nomination papers on the seventh day
बुधवार को एनआईटी विधानसभा और बड़खल विधानसभा में किसी उम्मीदवार ने नहीं किया नामांकन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले में सातवें दिन 14 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। जिनमें पृथला विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार (प्रत्याशी) के तौर पर भाजपा से बागी दीपक डागर, अबदुत नाथ, समय सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर रघुवीर तेवतिया और कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर कांग्रेस से प्रेमवती तेवतिया मुख्य रूप से शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. सिद्धार्थ दहिया के समक्ष अपने नामांकन भरे।

बुधवार सुबह से नामांकन केंद्रों पर उम्मीदवारों पहुंचना शुरू हो गए। बल्लभगढ़ विधानसभा के नामांकन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर राव राम कुमार ने रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी मयंक भारद्वाज के समक्ष, फरीदाबाद विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विजय कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर आदर्श, भारतीय जनता पार्टी से विपुल गोयल के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर पल्लवी गोयल ने रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी शिखा अंतिल के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी प्रकार तिगांव विधानसभा के नामांकन के लिए समता पार्टी से प्रत्याशी के तौर पर सोमेश्वर सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर गिर्राज शर्मा, अखिल भारतीय मानवतावादी पार्टी से राम बहादुर, बहुजन समाज पार्टी से लाल चंद शर्मा ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी सतबीर मान के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को नामांकन के सातवें दिन एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा और बड़खल विधानसभा में कोई भी नामांकन नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed