{"_id":"6901116614fd6d66820a0617","slug":"1335-lakh-duped-by-promising-admission-of-son-in-bams-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118867-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीएएमएस में बेटे के एडमिशन का भरोसा दिलाकर 13.35 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीएएमएस में बेटे के एडमिशन का भरोसा दिलाकर 13.35 लाख ठगे
विज्ञापन
रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में मेडिकल कोर्स बीएएमएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक परिवार से 13 लाख 35 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर चांदहट थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलावलपुर गांव निवासी देवराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा अरुण वर्ष 2022 में नीट पास कर चुका है। वे बेटे का बीएएमएस कोर्स में दाखिला कराने की प्रक्रिया में थे। इस दौरान उनका संपर्क बेंगलुरु निवासी धरंजय नामक व्यक्ति से हुआ, जिसने दाखिला कराने का भरोसा दिलाया और फर्जी तरीके से अपने साथी पंकज के फोन-पे नंबर पर 6 लाख 20 हजार रुपये डलवा लिए।
दाखिला न होने पर जब देवराज ने धरंजय से बातचीत की, तो उसने उन्हें भोपाल निवासी अपने दूसरे साथी इंसाफ से संपर्क करने को कहा। इंसाफ ने भी दाखिले के नाम पर 7 लाख 15 हजार रुपये की मांग की और यह राशि भी उसके बताए खाते में जमा करा दी गई। इसके बाद भी अरुण का दाखिला नहीं हुआ। जब देवराज ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने पूरी राशि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और चेक के माध्यम से भेजी थी, जिसके सभी दस्तावेज और बैंक रिकॉर्ड उनके पास मौजूद हैं। चांदहट थाना प्रभारी ने बताया कि बेंगलुरु निवासी धरंजय, पंकज और भोपाल निवासी इंसाफ के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।