फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   13.28 lakhs were cheated from eight youths in the name of providing them jobs

Faridabad News: नौकरी दिलाने के नाम पर आठ युवकों से 13.28 लाख ठगे

Sun, 05 May 2024 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
13.28 lakhs were cheated from eight youths in the name of providing them jobs
- दो सगे भाइयों ने बड़ी कंपनियों में जान पहचान बताकर की धोखाधड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर दो भाईयों ने आठ युवकों से 13.28 लाख रुपये ठग लिए। कई माह तक नौकरी नहीं मिलने पर मामले का खुलासा हुआ। थाना भूपानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव डूंगरपुर निवासी बबलू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनके पड़ोसी गांव राजूपुर कलां में मुकेश नाम का युवक रहता है। अक्सर उसका उनके घर में आना जाना था। मुकेश ने बताया था कि उनकी बड़ी-बड़ी कंपनियों में जान पहचान है। वह कंपनियों के सलाहकार और सर्विस प्रोवाइडर का काम करते हैं। इसके लिए पहले लाइसेंस लेना पड़ता है। मुकेश की बातों पर विश्वास कर उन्होंने अपने बेटे ललित को उसके साथ भेज दिया। साथ ही तीन लाख रुपये दिए ताकि ललित का कहीं काम शुरू कराया जा सके। कुछ दिन बाद बेटे को पता लगा मुकेश जिस काम के बारे में बता रहा था। वह काम नहीं करता। मुकेश लोगों के साथ धोखाधड़ी करता है। वह ललित को भी अपने साथ मिलाकर लोगों को ठगना चाहता है। ललित ने मुकेश के साथ काम करने से मना कर दिया। उन्होंने मुकेश से अपने तीन लाख रुपये वापस मांगे तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

इस बाबत गांव में दो बार पंचायत हुई, लेकिन मुकेश नहीं माना। थोड़ी जांच के बाद पता लगा मुकेश और उसका भाई सुनील छात्रों व नौकरी की तलाश कर रहे युवकों को से पैसे लेते हैं। उनके अलावा सात और लोग सामने आए, जिनसे दोनों भाइयों ने लाखों रुपये ले रखे हैं। आरोपियों ने ललित कुमार से तीन लाख, हिमांशु से 1.86 लाख, पलवल निवासी लवली से 2.67 लाख, पलवल निवासी तरुण से 1.70 लाख, कटेसरा गांव निवासी सौरव से 90 हजार, जीतराम से एक लाख, गौरव से 1.25 लाख, राहुल से 1.20 लाख, जितेंद्र से 70 हजार रुपये ठग लिए। परेशान होकर उन्होंने भूपानी थाने में मामले की शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed