{"_id":"5cd6d0eebdec2207657b9041","slug":"131557582062-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सता संग्राम : कहीं चूक न जाएं, मतदान कर फर्ज निभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सता संग्राम : कहीं चूक न जाएं, मतदान कर फर्ज निभाएं
विज्ञापन
सत्ता संग्राम : कहीं चूक न जाएं, आज मतदान कर फर्ज निभाएं
फरीदाबाद। लोकतंत्र के महापर्व में जनता को अपना फर्ज निभाने का दिन आ गया है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 12 मई को फरीदाबाद संसदीय सीट पर मतदान होगा। भाजपा, कांग्रेस, इनेलो, बसपा और आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी के गठबंधन उम्मीदवार सहित कुल 27 प्रत्याशी मैदान में है। इनकी किस्मत का फैसला रविवार को 20 लाख 71 हजार 851 मतदाता, वोटिंग कर तय करेंगे कि आखिर किसके सिर जीत का सेहरा सजेगा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से जिला पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने जनता से बिना किसी डर के मतदान करने की अपील की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम को 6 बजे तक होगा। जो भी मतदाता 6 बजे तक मतदान केंद्र में पहुंच जाएगा, उसका वोट डलवाया जाएगा। मतदान के लिए फरीदाबाद में 1358 और पलवल में 685 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 194 अति संवेदनशील और 190 संवेदनशील बूथ हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह मतदान शुरू होने से पहले पीठासीन अधिकारी प्रत्याशियों के एजेंटों के सामने मॉकपोल करके दिखाएंगे। मॉकपोल के लिए एजेंटों का 15 मिनट तक इंतजार किया जाएगा। यदि वे समय पर नहीं पहुंचते हैं तो मॉकपोल के बाद मतदान शुरू कर दिया जाएगा। किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना मतदाता प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम में नंबर 0129-2261466 या फिर या टोल फ्री नंबर 1950 पर दे सकते हैं।
केंद्र से 100 मीटर दूर खड़े होंगे वाहन
मतदान के 100 मीटर के दायरे में कुछ नहीं रहेगा। पार्टियों और प्रत्याशियों के एजेंटों की टेबल भी 100 मीटर दायरे से बाहर होगी। इसी तरह वाहन उसी दायरे से बाहर होंगे। मतदान के दौरान आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को चलने की इजाजत नहीं होगी। वृद्ध, दिव्यांग, बीमार मतदाताओं को लाने ले जाने के लिए वाहन का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
ये उम्मीदवार आजमां रहे भाग्य
प्रत्याशी दल चुनाव चिन्ह
अवतार भड़ाना कांग्रेस हाथ
कृष्णपाल गुर्जर भाजपा कमल
नवीन जयहिंद आप-जजपा गठबंधन झाड़ू
मनधीर सिंह मान बसपा हाथी
महेंद्र चौहान इनेलो चश्मा
बुद्धाचार्य खजान सिंह गौतम रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया एकतावादी चिमनी
चौधरी दयाचंद भारतीय शक्ति चेतना पार्टी बांसुरी
दीपक गौड़ आरक्षण विरोधी पार्टी बल्ला
प्रदीप कुमार टोला पार्टी स्टंप्स
महेश प्रताप शर्मा राष्ट्रीय विकास पार्टी गन्ना किसान
मुकेश कुमार सिंह लोकप्रिया समाज पार्टी गैस सिलेंडर
राकेश कुमार आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स) बैटरी टार्च
रामकिशन गोला ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक शेर
रूबी हिंद कांग्रेस पार्टी ट्रैक्टर चलाता किसान
लेखराम दबंग बहुजन मुक्ति पार्टी हीरा
विजेंद्र कसाना भारतीय किसान पार्टी चारपाई
श्यामवीर राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी नारियल फार्म
सहीराम रावत वोटर्स पार्टी टोप (हैट)
हरीशंकर राजवंश आदिम भारतीय दल गले की टाई
हरीचंद पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) फलों से युक्त टोकरी
अमित सिंह पटेल निर्दलीय चक्की
टीकाराम हुड्डा निर्दलीय अलमारी
बॉबी कटारिया निर्दलीय कैल्कूलेटर
मनोज चौधरी निर्दलीय चाबी
सी.ए. शुक्ला निर्दलीय चपाती रोलर
संजय मौर्या निर्दलीय ऑटो रिक्शा
डॉ. केपी सिंह निर्दलीय दूरबीन
कोई एक दस्तावेज लेकर मतदान को जाएं
मतदाता पहचान पत्र
पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
पैन कार्ड
आधार कार्ड
फोटोयुक्त बैंक पासबुक
मनरेगा जॉब कार्ड
फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड
स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
सरकारी पहचान पत्र
शहर की सीमाएं सील, कड़ी सुरक्षा
मतदान के मद्देनजर पुलिस ने शहर की सीमाएं सील कर दी हैं। शहर में आने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने शाम को मतगणना केंद्रों सहित संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का जायजा लिया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें अलावा अर्धसैनिक बल और गुजरात पुलिस की चार कंपनियां नाके, मतदान केंद्रों और पेट्रोलिंग पार्टियों में तैनात किए गए हैं।