{"_id":"5bb8f324867a55687a6879d6","slug":"131538847524-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल इंडिया रविंद्र फागना क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल इंडिया रविंद्र फागना क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आल इंडिया रविंद्र फागना क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
फरीदाबाद। पाली स्थित क्रिकेट मैदान पर शनिवार से आल इंडिया रविंद्र फागना क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ है। पहले दिन खेले गए क्रिकेट मैच में रविंद्र फागना अकादमी व वशिष्ठ विद्या सदन ने जीत हासिल की। पहला मैच एयर इंडिया और रविंद्र फागना अकादमी के बीच खेला गया, जिसमें रविंद्र फागना अकादमी ने जीत दर्ज की। मैच में बल्लेबाजी करने उतरी एयर इंडिया की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 115 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। टीम के बल्लेबाज राजेश शर्मा ने 37 गेंद पर 42 रन बनाए। इसके अलावा रोहन पाटिल ने 28 गेंद पर 21 रन का योगदान दिया। वहीं रविंद्र फागना अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपक चंदीला ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए। आंचल सिंगला ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंद्र फागना अकादमी ने 4 विकेट खोकर 118 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज गौरव चितकारा ने 41 गेंद पर 45 रन बनाए। दीपक चंदीला ने 25 गेंद पर 32 रन बनाए। एयर इंडिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष ने एक ओवर मे 6 रन देकर 2 विकेट लिए। सुखविंदर ने 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। विजेता टीम के दीपक चंदीला को मैन आफ द मैच दिया गया।
इसके बाद दूसरा मैच वशिष्ठ विद्या सदन और हरी सिंह क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। हरी सिंह क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 127 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज गौरव तोमर ने 42 गेंद पर 42 रन बनाए। इसके अलावा शिवम सिंह ने 32 गेंद पर 37 रन बनाए। वशिष्ठ विद्या सदन के गेंदबाज निशांत ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वशिष्ठ विद्या सदन ने 18 ओवर में 133 रन बना लिए। टीम के बल्लेबाज सागर कुमार ने 27 गेंद पर 36 रन बनाए। इसके अलावा सचिन कुमार ने 22 गेंद पर 35 रन बनाए। हरी सिंह अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुभव सुखीजा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा पुनित तोमर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वशिष्ठ विद्या सदन ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। विजेता टीम के सचिन कुमार को मैन आफ द मैच दिया गया। ब्यूरो