फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   डिलाइट मैरिज गार्डन को दी गई अनुमति सरकार ने वापस ली

डिलाइट मैरिज गार्डन को दी गई अनुमति सरकार ने वापस ली

Thu, 12 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
डिलाइट मैरिज गार्डन को दी गई अनुमति सरकार ने वापस ली
डिलाइट मैरिज गार्डन को दी गई अनुमति सरकार ने वापस ली
विज्ञापन


फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित डिलाइट मैरिज गार्डन को दी गई निर्माण की अनुमति को हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वापस ले लिया है। इसकी जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को सुनवाई के दौरान दी। अनुमति वापस लेने के बाद अब वहां निर्माण कार्य नहीं हो सकेगा।
इस मामले में नवंबर 2015 में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने गार्डन मालिक को क्लब व रिकरेशनल एक्टिविटिज की अनुमति दी थी। मगर उन्होंने सभी नियमों को ताक पर रखकर मौके पर बड़े स्तर पर कुछ और ही निर्माण करना शुरू कर दिया था। इस बारे में निगम अधिकारियों को भी पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद गार्डन का बिल्डिंग प्लान पास कर दिया। इसमें गार्डन मालिक और निगम अफसरों की मिलीभगत सामने आ रही है।
विज्ञापन

अब निगम कमिश्नर मोहम्मद शाइन ने इस मामले की पूरी जांच के लिए निगम सचिव के नेतृत्व में छह सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। जो जल्द ही निगमायुक्त को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद कार्रवाई के लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा। संभावना है इस मामले की जांच की आंच उस समय के निगम आयुक्त, संयुक्त आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों तक पहुंच सकती है। इससे निगम अधिकारियों में हलचल पैदा हो गई है। अब जल्द बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी। उधर गार्डन मालिक को सबसे तगड़ा झटका लगा है। निगम आयुक्त के अनुसार 2015 में की गई इस गड़बड़ी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed