फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   जमकर बरसे बदरा, शहर बना तालाब

जमकर बरसे बदरा, शहर बना तालाब

Fri, 01 Sep 2017 05:47 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
जमकर बरसे बदरा, शहर बना तालाब
फोटो
विज्ञापन


जमकर बरसे बदरा, शहर बना तालाब
फरीदाबाद। प्रस्तावित स्मार्ट सिटी में बृहस्पतिवार देर रात को बादल जमकर बरसे। कई दिनों बाद अच्छी बारिश से लोगों को राहत मिली। लेकिन शुक्रवार सुबह के दृश्य ने लोगों को खासा निराश किया। तेज बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश से औद्योगिक सिटी की बिगड़ी सूरत देखने को मिली।
शहर की मुख्य सड़कों का दृश्य नदी, तालास जैसा नजर आया। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। अधिकारियों के कार्यालय एवं निवास के सामने भी जलभराव हो गया। हालांकि इस स्थिति से निपटने के लिए अब तक किए प्रयास बारिश के साथ ही धुल गए। शुक्रवार सुबह के समय भी मौमस बदलता नजर आया। कुछ स्थानों पर बारिश तो कहीं धूप नजर आई। ठंडी हवा के साथ बारिश का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

बारिश के बाद हार्डवेयर चौक, प्याली चौक, संजय कॉलोनी, जनता कॉलोनी, एनएच पांच, एसजीएम नगर, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-15, सेक्टर-15ए, सेक्टर-12, पर्वतिया कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, 60 फीट रोड, नंबर एक, नंबर पांच, बाटा पुल, कार बाजार में भारी जलभराव हो गया। खुदाई के कारण नीलम बाटा रोड की स्थिति अधिक खराब हो गई। दुपहिया वाहन चालक फिसल कर गिर गए, जिन्हें लोगों ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के दावे फेल, घरों में घुसा पानी
शहर के निचले स्थानों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया। संतनगर, पर्वतिया कॉलोनी में लोग बरसाती पानी को निकालते नजर आए। कई घरों में पानी से सामान भीग गया। बारिश के कारण लोगों को नुकसान भी हुआ। शहर में बड़े बड़े पेड़ गिर पड़े। वाहनों को भी इससे नुकसान हुआ। हालांकि बारिश से पहले नगर निगम अधिकारियों ने जलभराव से निपटने के लिए जो दावे किए थे, वह फेल हो गए। शहर के हालात देखकर अब अधिकारी भी मौन साधे हुए हैं। पानी निकासी के कोई खास व्यवस्था नजर नहीं आई।


एक से संभले तो दूसरे में गिर पड़े
शुक्रवार को वाहन चालकों के लिए सड़क से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं था। यदि एक गड्ढे से संभल गए तो दूसरा गड्ढा जानलेवा बनता नजर आया। शहर में शायद ही कोई सड़क होगी जिसमें गड्ढे नहीं हो। गड्ढे इतने खतरनाक हो गए कि कई लोग इसमें गिर पड़े। सुबह के समय वाहन चालक अधिक असंतुलित हो गए। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed