फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   130 new corona infected

130 नए मरीज, तीन की मौत

Fri, 18 Dec 2020 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
130 new corona infected
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में इन दिनों कमी आ रही है। शुक्रवार को जिले में 130 नए मरीज और तीन संक्रमितों की मौत की पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग ने की। लगभग 45 दिन बाद जिले में 150 से कम मरीज मिले। इससे पूर्व 20 अक्तूबर को मरीजों की संख्या इतनी कम रही। शुक्रवार को 170 मरीज स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि की। मौत का आंकड़ा अब 392 तक पहुंच गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 44 हजार 734 हो गई है। इसमें से 43 हजार 649 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 693 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 179 अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 514 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में भर्ती 30 मरीजों की हालत गंभीर है। इसमें से सात मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। वहीं, रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। मरीजों के दोगुना होने की रफ्तार भी कम हो गई है। अभी तक तीन लाख 87 हजार 706 सैंपल लिए जा चुके हैं। प्रति एक लाख की आबादी पर 21 हजार 539 सैंपल लिए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 3021 सैंपल लिए गए हैं। अभी 2100 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed