{"_id":"5c5c6e75bdec2273a92493eb","slug":"121549561461-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म, तीन नामजद
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म, तीन नामजद
- पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, दो की तलाश
- एक अन्य मामले में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एनआईटी महिला थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एक अन्य मामले में भी किशोरी को बहला फुसलाकर होटल ले जाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी 16 साल की लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोहल्ले में रहने वाला राजन उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया। इस दौरान उसके दो दोस्त सुनील और प्रवीण भी वहां मौजूद थे। किशोरी ने आरोप लगाया कि सुनील और प्रवीण ने उसके हाथ व पैर पकड़े और राजन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को सारी बात बताई। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की। एनआईटी महिला थाना की अतिरिक्त थाना प्रभारी एसआई शीला ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी राजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दूसरी घटना में बल्लभगढ़ निवासी एक किशोरी ने मामला दर्ज करवाया है कि आर्य नगर निवासी अभिषेक नाम का युवक उसे बहला फुसलाकर नीलम-बाटा रोड स्थित एक होटल में ले आया। यहां अभिषेक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एसआई शीला के अनुसार किशोरी ने परिजनों को सारी बात बताई और पुलिस में शिकायत दी। किशोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों मामले में आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।