फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   भूपानी में डीसीए का ग्राउंड बनकर हुआ तैयार, 80 यार्ड की बाउंड्री

भूपानी में डीसीए का ग्राउंड बनकर हुआ तैयार, 80 यार्ड की बाउंड्री

Wed, 12 Sep 2018 04:16 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
भूपानी में डीसीए का ग्राउंड बनकर हुआ तैयार, 80 यार्ड की बाउंड्री
खिलाड़ियों की समस्या हुई आसान, डीसीए ग्राउंड बनकर तैयार
विज्ञापन

भूपानी में 80 यार्ड की बाउंड्री, तेज गेंदबाजों के लिए बनाई गई ग्रासी विकेट

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तीन माह के अंदर ही रावल डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन ने भूपानी गांव में अपना नया ग्राउंड तैयार कर लिया है। 7.5 एकड़ में बनाए गए इस ग्राउंड में पांच विकेट बनाई गई है। ग्राउंड को मिनी स्टेडियम का रूप दिया गया है। यह फरीदाबाद का सबसे बड़ा मैदान है। डीसीए प्रेजीडेंट रजत भाटिया ने बताया कि ग्राउंड पर विकेट तैयार होने के बाद सभी ट्रायल और टूर्नामेंट ग्राउंड पर ही कराए जाएंगे।
हरियाणा रणजी के प्रमुख कोच विजय यादव के अनुसार, ग्राउंड को नेशनल स्तर के मैचों के अनुसार तैयार किया गया है। यहां तेज गेंदबाजों के लिए बनाई गई ग्रासी विकेट पर खिलाड़ियों को एक नया ही अनुभव महसूस होगा। रजत भाटिया ने बताया कि इस मैदान को इंटरनेशनल स्तर पर बनाया जाएगा। फिलहाल इस मैदान में 80 यार्ड (गज) की बाउंड्री है। इसके साथ ही ड्रेसिंग रूम और पवेलियन आदि की सुविधाएं भी यहां मौजूद हैं। रजत भाटिया ने बताया कि इस पूरे मैदान को पूरा करने में मात्र तीन माह का समय लगा है। इस पर पांच पिच बनाई गईं हैं।
विज्ञापन

डीसीए महासचिव राजीव यादव ने बताया कि मैदान का निर्माण होने के बाद डिस्ट्रिक लीग मैच और डिस्ट्रिक्ट ट्रायल भी अब इसी मैदान पर आयोजित कराए जाएंगे। जिला स्तर की कोई भी एक्टिविटी भी अपने मैदान पर ही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed