{"_id":"60dc6fe38ebc3e22246ade6f","slug":"12-hours-power-supply-stalled-due-to-fault-in-sanjay-colony-faridabad-news-noi590662688","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय कॉलोनी में फॉल्ट से 12 घंटे बिजली सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय कॉलोनी में फॉल्ट से 12 घंटे बिजली सप्लाई ठप
विज्ञापन
फरीदाबाद। भीषण गर्मी में लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार रात 11 बजे संजय कॉलोनी में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोगों को करीब 12 घंटे परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली अधिकारियों के फोन बजते रहे। शिकायत केंद्रों पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली न होने के कारण घरों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। सुबह दस बजे तक आपूर्ति सामान्य हो सकी।
सेक्टर-23 संजय कॉलोनी में मंगलवार रात करीब 11 बजे एक ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हो गया। जिसके चलते बिजली कट गई। इसके बाद कुछ देर लोगों ने सप्लाई बहाल होने का इंतजार किया। लेकिन जब बिजली नहीं आई, तो लोगों ने विभागीय अधिकारियों को फोन किया। लोगों का आरोप है कि अधिकारी उनकी कोई सुनवाई नहीं करते हैं। शिकायत केंद्रों पर उन्हें केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। ऐसे में इनवर्टर भी कुछ ही देर में बंद हो गए। लोगों ने पूरी रात छत पर जागकर बिताई। लोगों ने कहा कि एक तरफ सरकार 24 घंटे बिजली देने की बात करती है। वहीं कॉलोनी में पूरी रात बिजली नहीं रही।
वर्जन
ट्रांसफार्मर में फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति में बाधा आई। मौके पर जांच करवाकर ट्रांसफार्मर बदलवा दिया गया है। सुबह तक सब कुछ सामान्य हो गया। - गौरव, कार्यकारी अभियंता