{"_id":"615c86bb8ebc3e56e64829ac","slug":"12-50-lakh-cheated-from-the-contractor-on-the-pretext-of-getting-a-house-faridabad-news-noi608779418","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान दिलाने का झांसा दे ठेकेदार से 12.50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान दिलाने का झांसा दे ठेकेदार से 12.50 लाख ठगे
विज्ञापन
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके स्थित रोशन नगर में करीब आधा दर्जन लोगों ने एक ठेकेदार को अपने जाल में फंसा कर उससे साढ़े बारह लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उसे एक मकान के सौदे के लिए फंसाया था। मकान का सौदा तय होने के बाद ठेकेदार ने करीब सवा लाख रुपये मकान की मरम्मत में भी लगा दिए। मरम्मत होने के बाद मकान मालिक ने एग्रीमेंट करने से मना कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी को एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पल्ला की शिव कॉलोनी निवासी हनुमंत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गैस कंपनियों में ठेकेदारी का काम करते हैं। हनुमंत ने अपने पड़ोस में रहने वाले राहुल से मकान खरीदने की इच्छा जताई। राहुल ने उन्हें अमित नाम के प्रॉपर्टी डीलर से मिलवाया। इसके बाद अमित ने योगेश, मोनू उर्फ जमील व अहमद के साथ मिलकर रोशन नगर में उसे एक मकान दिखाया। मकान में जसवीर कौर नाम की एक महिला रह रही थी। जिसका एग्रीमेंट मोनू ने करवा रखा था और 17 लाख रुपये में मकान को खरीदने का सौदा तय हुआ।
हनुमंत सिंह का आरोप है कि सौदा तय होने के बाद उन्होंने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए साढ़े बारह लाख रुपये बयाना दे दिया। पैसे देने के बाद उसने मकान के एक फ्लोर पर मरम्मत का काम शुरू करवा दिया। दावा है कि टाइल व अन्य कार्यों पर उसके करीब सवा लाख रुपये खर्च हो गए। हनुमंत का कहना है कि जब वे इस प्रॉपर्टी का गाजियाबाद में जीपीए कराने पहुंचे तो वहां पर मकान मालकिन नहीं पहुंची। उसे पता लगा कि मकान मालकिन अपने मकान को बेचने से मना कर रही है। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता चला। उन्होंने इसकी शिकायत डीसीपी कार्यालय में की। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।