फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   119 youths secured jobs on the spot at the job fair.

Faridabad News: रोजगार मेले में 119 युवाओं को मौके पर ही मिली नौकरी

Sat, 25 Jul 2026 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
119 youths secured jobs on the spot at the job fair.
सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट में आयोजित मेले में 40 कंपनियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मंडल रोजगार कार्यालय फरीदाबाद, सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा आरबी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट परिसर में आयोजित इस मेले में निजी क्षेत्र की करीब 40 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। रोजगार मेले में 119 युवाओं को मौके पर ही नौकरी मिली।

जानकारी के अनुसार मेले में युवाओं के लिए कुल 1477 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। मेले में अल्टियस इन्फ्रा, विक्टोरा इंडस्ट्रीज, विप्रो प्राइवेट लिमिटेड, एनआईआईटी फाउंडेशन, सलाद डेज, केआर ऑटोटेक प्राइवेट लिमिटेड, जेबीएम ऑटो तथा मोतीलाल ओसवाल जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हुईं।
विज्ञापन


मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि मेले में 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें से 119 युवाओं को कंपनियों द्वारा मौके पर ही शॉर्टलिस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ कंपनियों को कुशल कार्यबल उपलब्ध कराने में भी मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में एफआईए के चेयरमैन एचएल भूटानी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. प्रो शैलेन्द्र कुमार और आरबी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन से बृजेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेले के दौरान अभ्यर्थियों और नियोक्ताओं को सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप-अधीक्षक सुनील कुमार, विनोद कुमार, सुरेन्द्र सिंह चौहान, दीपक और आशीष सहित रोजगार कार्यालय के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed