फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सोशल मीडिया पर बयां किया अपना गुस्सा

सोशल मीडिया पर बयां किया अपना गुस्सा

Fri, 15 Feb 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बयां किया अपना गुस्सा
सोशल मीडिया पर बयां किया अपना गुस्सा
विज्ञापन

फरीदाबाद। पुलवामा, कश्मीर हमले को लेकर देशवासियों में गुस्सा इस कदर है कि वे अब विकास की बात छोड़ पाकिस्तान से बदले की मांग कर रहे हैं। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आत्मघाती हमले के बाद से ही लोगों ने सोशल मीडिया पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया था। इस दौरान कई ऐसे मैसेज भी चले, जिसमें पाकिस्तान और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की बात लिखी हुई थी। कई ऐसे मार्मिक संदेश थे, जिन्हें पढ़कर दिल रो उठता और गला भर्रा जाता है।
सोशल मीडिया पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए फेसबुक पर संजय गुलाटी लिखते हैं
किसी गुलाब की खुशबू को महकता छोड़ आया हूं।
अपनी नन्हीं सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूू।
मुझे सीने से लगा लेना ए भारत मां, अपनी मां की बाहों को तरसता छोड़ आया हूं।
अशोक यादव लिखते हैं कि वो मां आधा शरीर कैसे ले लेगी, जब आप एक इंच कम होने पर सेना में नहीं लेते हैं। भारत के लिए काला दिन। व्हाट्सएप पर एक मैसेज चला, हम चैन से सो पाएं, इसलिए ही वो सो गए, वो भारतीय फौजी थे, जो आज शहीद हो गए।
विज्ञापन

फेसबुक पर इंदू खुल्लर लिखती हैं चाहे तो चुनाव को छह महीने के लिए आगे बढ़ा दो, चाहे राष्ट्रपति शासन लगा दो मगर इस बार पाकिस्तान को पूरा निपटा दो।
दीपिका गुस्से में एक जवान की तस्वीर शेयर करते हुए फेसबुक पर लिखती हैं, हमें निंदा नहीं चाहिए और एक भी आतंकी जिंदा नहीं चाहिए।
उमेश कोहली लिखते हैं कि अब कोई राहुल-मोदी नहीं, सिर्फ विनाश पाकिस्तान होना चाहिए। बात नहीं, बयान नहीं, भाषण नहीं, अब सिर्फ बदला चाहिए। भारत माता की जय
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज भाटिया एक जवान की कविता शेयर करते हुए लिखते हैं, साथी घर जाकर मत कहना, संकेतों में बतला देना, यदि हाल मेरी माता पूछे तो जलता दीप बुझा देना। इतने पर भी न समझे तो दो आंसू तुम झलका देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed