{"_id":"5b9e3eca867a557ffc6bef84","slug":"11537097418-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में बढ़ रहे डेंगू-मलेरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में बढ़ रहे डेंगू-मलेरिया के मरीज
Updated Sun, 16 Sep 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरीदाबाद में बढ़ रहे डेंगू-मलेरिया के मरीज
फरीदाबाद। मच्छरजनित रोग डेेेंगू-मलेरिया का खौफ अभी कम नहीं हुआ है। इसके मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। फरीदाबाद में अभी तक जहां मलेरिया के 110 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या भी 30 तक पहुंच गई है।
डेंगू-मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने जंग छेड़ रखी है। इसके बावजूद मच्छर जनित रोगों से लोगों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा। रविवार को मलेरिया के छह नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की। इसके साथ ही इस सीजन में मलेरिया के मरीजों की संख्या 110 हो गई है। उधर, डेेंगू की दस्तक भी फरीदाबाद में जारी है। रविवार तक स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू के 30 संदिग्ध मामले पहुंच चुके थे। इस मामले में मलेरिया-डेंगू विभाग के प्रभारी डॉ. रामभगत ने बताया कि मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कॉलोनियों और मोहल्लों में जाकर लोगों को समझाया जा रहा है कि किस प्रकार जरा सी सावधानी से ही अपने घरों और मोहल्ले में मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि डेंगू-मलेरिया उन्मूलन प्रक्रिया को तेज करते हुए सिविल अस्पताल में डेंगू वार्ड भी बनाया गया है।