{"_id":"5b5c6fec4f1c1b49778b4cf4","slug":"11532784620-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीजी कोर्स में दाखिले के अंतिम दिन मिंल सका दाखिला, राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीजी कोर्स में दाखिले के अंतिम दिन मिंल सका दाखिला, राहत
Updated Sat, 28 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहले चरण में 70 फीसदी दाखिले पूरे
- राजकीय नेहरू कॉलेज में कुल 480 सीटों में से 355 सीटों पर दाखिले किए गए
- दो दिनों में बिजली और बरसात के अलावा सर्वर डाउन होने से मात्र दस फीसदी दाखिले हो सके थे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पीजी कोर्स में दाखिले के लिए अंतिम दिन मेरिट लिस्ट में नामित ज्यादातर विद्यार्थियों को बिना किसी परेशानी के दाखिला मिल गया। बृहस्पतिवार को जारी मेरिट लिस्ट में नाम आने के बावजूद विद्यार्थी पिछले दो दिनों से दाखिला न मिलने से परेशान थे। पहली मेरिट लिस्ट में नामित विद्यार्थियों के लिए शनिवार को दाखिले का अंतिम दिन था। पं. जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में मेरिट लिस्ट न केवल हाई रही बल्कि पहले चरण के दाखिले के लिए सबसे ज्यादा 70 फीसदी दाखिले भी कॉलेज में कर लिए गए।
सबसे ज्यादा 480 सीटों पर दाखिले की मारामारी जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में ही दिखी। हालांकि, तिगांव राजकीय कॉलेज में 40, डीएवी शताब्दी कॉलेज में 180, अग्रवाल कॉलेज में 460 और केएल महता दयानंद कॉलेज में 230 सीटों पर दाखिले किए जाने थे। शनिवार को पहली मेरिट लिस्ट के विद्यार्थियों के लिए दाखिले का अंतिम दिन होने के कारण कॉलेजों में सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। शनिवार को न तो सर्वर डाउन की समस्या रही और न ही बिजली कटौती व बरसात ने ही कोई अड़चन खड़ी की। केएल महता कॉलेज में पीजी कोर्स पर आखिरी दिन करीब 50 फीसदी सीटों पर दाखिले कर लिए गए। डीएवी शताब्दी, अग्रवाल कॉलेज और राजकीय कॉलेज तिगांव में भी पीजी कोर्स के लिए 40 से 50 फीसदी सीटों पर दाखिले शनिवार को ही पूरे कर लिए गए।
कोट
दाखिले के लिए नामित विद्यार्थियों का 70 फीसदी सीटों पर दाखिला शनिवार को पूरा कर लिया गया। दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने पर दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
- प्रीता कौशिक, प्रधानाचार्य, पं. जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज
- दाखिले के आवेदन के लिए भी कई बार एडिटिंग कराई गई। दस्तावेज सत्यापन में भी कई दफा कमियां निकालकर कॉलेज के कई चक्कर कॉलेज प्रशासन ने कटवाए। बृहस्पतिवार को दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट में नाम आया लेकिन सर्वर डाउन, बिजली कटौती और बरसात ने दाखिला नहीं होने दिया। शनिवार को अंतिम दिन दाखिला मिल सका।
- वैशाली, जवाहर कालोनी
- कॉलेज में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया होने के बावजूद कई बार कॉलेज के चक्कर काटने पड़े हैं। मेरिट लिस्ट में नाम आने के पर भी अंतिम तारीख पर दाखिला मिलने में संदेह था।
- दीपक कुमार, गांव अटाली निवासी