{"_id":"5aad554e4f1c1b68248b5d29","slug":"11521309006-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हालत स्थिर, अभी भी आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की हालत स्थिर, अभी भी आईसीयू में भर्ती
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र की हालत स्थिर, अभी भी आईसीयू में भर्ती
बल्लभगढ़। त्रिखा कॉलोनी स्थित रॉयल कॉनवेंट स्कूल की छत से शुक्रवार को संदिग्ध हालत में गिरे पांचवीं कक्षा के छात्र सूरज की हालत स्थिर बनी हुई है। अभी वह आईसीयू में ही है। इस मामले में अभी पुलिस को न तो परिजनों ने और न ही स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई शिकायत दी है। हालांकि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बच्चे ने खुद ही छलांग लगाई थी, मगर पुलिस व सूरज के परिजन अभी इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जब तक बच्चा होश में नहीं नहीं आ जाता और उससे बातचीत नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। बताया जा रहा है कि सूरज ने स्कूल जाने के दौरान अपनी बहन रानी से कहा था कि उसे पापा रोज डांटते हैं और वह छत से छलांग लगाएगा। मगर रानी ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। उसे लगा कि सूरज मजाक कर रहा है।