{"_id":"59b80a824f1c1be77f8b64d9","slug":"11505233538-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर हादसा होते होते टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर हादसा होते होते टला
Updated Tue, 12 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर हादसा होते होते टला
फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। गिट्टी छनाई के कार्य के दौरान ट्रैक पर क्रेक देखा गया। जिस पर कार्य कर रहे लोगों ने इसकी स्टेशन अधिकारियों को दी। स्टेशन अधिकारियों ने क्रेक होने के बारे में आला अधिकारियों को अवगत कराया। पटरी के क्रेक होने के बारे में तब पता चला जब राजधानी एक्सप्रेस के गुजरने का समय हो गया था। हालांकि इंजीनियर की मदद से ट्रैक की मरम्मत के बाद राजधानी एक्सप्रेस को रवाना किया गया। यह दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रेक का मामला है।
जानकारी के अनुुसार प्लेटफॉर्म नंबर दो से दिल्ली के लिए ईएमयू जाने के बाद राजधानी एक्सप्रेस को गुजरना था। ईएमयू गुजरने तक सब कुछ ठीक रहा, उसके बाद अचानक से काम के दौरान क्रेक नजर आया। काम कर रहे लोग क्रेक को देखकर घबरा गए। तुरंत ही स्टेशन अधीक्षक एवं इंजीनियर को इस बारे में अवगत कराया गया। राजधानी एक्सप्रेस को रुकवा गया। राजधानी एक्सप्रेस फरीदाबाद स्टेशन पर 16.46 बजे आती है, जिसे 17.20 बजे रवाना किया गया।