{"_id":"5beeb366bdec22695c1f6b05","slug":"111542370150-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में लाखों लाभार्थी, 6600 परिवारों को ही मिला लाभार्थी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में लाखों लाभार्थी, 6600 परिवारों को ही मिला लाभार्थी कार्ड
Updated Fri, 16 Nov 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत : 1.32 लाभार्थी, 6600 को मिले कार्ड महज 66 ने लिया लाभ
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत के तहत जिले में केवल 6600 परिवारों को ही लाभार्थी कार्ड जारी किए गए हैं, जबकि फरीदाबाद में कुल 1.32 लाख के करीब लाभार्थी परिवार हैं। कार्ड हासिल करने के बाद अभी तक 66 लोगों ने ही इस योजना का लाभ उठाया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ज्यादा से ज्यादा कार्ड जारी करने के लिए बेहतर विकल्प तलाशने पर विचार कर रहा है।
फरीदाबाद में पीएम-जय के लाभार्थियों को फायदा पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग इन दिनों जुटा हुआ है। विभाग व अधिकारियों को चिंता है कि प्रधानमंत्री की योजना सिरे चढ़ने के बाद भी कहीं फेल न हो जाए। इसके लिए विभागीय स्तर पर सहायता शिविर लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, ये शिविर लगाने की योजना, लाभार्थियों को कितना लाभ देगी, लाभार्थी टारगेट के बारे में विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।
जिला सिविल सर्जन डॉ. असरुद्दीन का कहना है कि सहायता शिविर लगाने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। हालांकि, ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को पीएम-जय कार्ड जारी करने के लिए विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग फिलहाल किसी भी तरह पीएम-जय की सार्थक साबित करने में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 12 निजी अस्पतालों में 66 मरीजों ने पीएम-जय के तहत लाभ उठाया है।