फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   राजा नाहर सिंह कॉलोनी वालों ने लगाया फर्जी रसीद पर वसूली का आरोप

राजा नाहर सिंह कॉलोनी वालों ने लगाया फर्जी रसीद पर वसूली का आरोप

Wed, 18 Jul 2018 08:40 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
राजा नाहर सिंह कॉलोनी वालों ने लगाया फर्जी रसीद पर वसूली का आरोप
राजा नाहर सिंह कॉलोनी वालों ने लगाया फर्जी रसीद पर वसूली का आरोप
विज्ञापन

-ईकोग्रीन कंपनी के कर्मचारियों पर निर्धारित से दोगुना शुल्क वसूलने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में घरों से कूड़ा बटोरने की जिम्मेदारी निभा रही ईकोग्रीन कंपनी के कर्मचारियों द्वारा फर्जी रसीद पर वसूली का एक और राजा नाहर सिंह कॉलोनी में भी पकड़ा गया। फर्जी रसीद के जरिए अवैध वसूली की खबर छपने के बाद नाहर सिंह कॉलोनी के लोगों ने कंपनी कर्मचारियों पर अधिक वसूली का आरोप लगाया है।
कॉलोनी के लोगों का कहना था कि कंपनी के कर्मचारी 100 वर्गगज की इमारत के निर्धारित 20 रुपये की जगह फर्जी रसीद पर 50 से 100 रुपये तक वसूल रहे है। यह भी आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन ही कर्मचारियों को फर्जी रसीद देकर अधिक वसूली करवा रहा है अधिक अवैध कमाई की बंदरबांट कर ली जाती है। यही कारण है कि कंपनी चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

ईकोग्र्रीन कंपनी के कर्मचारियों की अवैध वसूली की शिकायत सेक्टर 3 रेजिडेंट्स फेडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा ने निगम प्रशासन से की थी। आरोप है कि निगम के अधिकारी कंपनी का बचाव कर रहे थे। इस बात पर फेडरेशन पदाधिकारियों और निगम अधिकारियों के बीच बहस भी हुई थी। समाचार अखबार में छपने के बाद बुधवार को नाहर सिंह कॉलोनी के लोगों ने भी अवैध वसूली की शिकायत की। कॉलोनी के राजकुमार भाटी एडवोकेट, प्रेमवीर सिंह तेवतिया, वीरेंद्र मोर, रोहित लांबा, रणवीर सिंह आदि ने आरोप लगाया कि कंपनी कर्मचारी पिछले 4-5 महीने से 50-50 वसूल कर ले जा रहे हैं। कंपनी के पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि कंपनी ने उन कर्मचारियों को ही काम पर रखा है जो पहले से ही इन इलाकों में काम कर रहे थे, लगातार प्रचार किया जा रहा है कि पर्ची देखकर ही भुगतान करें, अधिक वसूली का मामला कंपनी के उच्चाधिकारियों की जानकारी में है, इसकी इंटरनल जांच की जा रही है। जो भी संभव होगा कार्रवाई की जाएगी। अधिक वूसली में कंपनी का कोई रोल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---एहतेशाम---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed