{"_id":"59aabbaf4f1c1b19278b4daa","slug":"111504361391-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर हत्या के बाद शव झाडिय़ों में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर हत्या के बाद शव झाडिय़ों में फेंका
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गला दबाकर हत्या के बाद शव झाड़ियों में फेंका
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। गांव अटाली में अपने प्लॉट में सोए व्यक्ति की किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को साथ वाले प्लॉट में उगी झाड़ियों में फेंक दिया। तलाश करने पर परिजनों को अगले दिन मृतक का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर थाना छांयसा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव अटाली निवासी राहुल ने अपनी शिकायत में बताया कि गत 24 अगस्त को उसके दादा रणजीत सिंह रात को अपने घेर में मौजूद थे। तभी उसका चाचा चांद सिंह शराब के नशे में वहां पहुंच गया। कुछ देर बाद उसकी चाची शिक्षा भी वहीं पहुंच गई। उसका चाचा चांद बात करते हुए वहीं चारपाई पर सो गया। चाची सोता हुआ छोड़ कर अपने घर चली गई। अगले दिन सुबह उसके दादा सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि चांद वहां मौजूद नहीं था। चारपाई खाली थी। उन्होंने घर जाकर पूछा तो पता चला कि वह वहां भी नहीं पहुंचा। इस पर परिवार के लोगों ने चांद सिंह की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान उसके चचेरे भाई धीरज ने देखा कि उसके पिता चांद पास वाले प्लॉट में झाड़ियों में मृत पड़ा था। परिवार के लोगों ने देखा कि चांद के गले पर निशान बने हुए थे। किसी ने गला दबा कर उनकी हत्या की थी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भेज दिया। मगर यहां पोस्टमार्टम नहीं हो सका और शव को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।