फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   11 years old girl harassed by man selling fish with her father in Faridabad

फरीदाबाद: ग्यारह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, बच्ची के पिता के साथ मछली बेचता था आरोपी

Mon, 05 Jul 2021 09:42 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 05 Jul 2021 09:42 AM IST
सार

आरोपी ने एक जून को वारदात को अंजाम दिया था। बच्ची के पिता ने तीन जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
11 years old girl harassed by man selling fish with her father in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वह अपने पिता के साथ मछली बेचने का काम करती है। आरोपी भी बच्ची के पिता के पास मछली बेचने का ठीया लगाता है। आरोपी ने एक जून को वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी कई दिनों से काफी सहमी हुई थी। मां ने जब उससे काफी जोर देकर पूछा तो उसने बताया कि एक जून को उनके ठीये के साथ में ही मछली बेचने वाले राजेश (42) ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी इससे पहले भी बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर चुका है। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही पिता ने महिला थाना सेंट्रल में शिकायत दी। एसआई राजकुमारी, एएसआई अजय, सिपाही मंजीत, सिपाही सुमित की टीम ने आरोपी को इस्माइलपुर से पकड़ लिया। बच्ची के पिता ने तीन जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को काबू कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed