फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   11 accused in Sunped fire case acquitted from CBI court

सुनपेड़ अग्निकांड में 11 आरोपी सीबीआई अदालत से बरी

Mon, 19 Apr 2021 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
11 accused in Sunped fire case acquitted from CBI court
फरीदाबाद। साल 2015 में हुए सुनपेड़ अग्निकांड में आरोपी बनाए गए 11 लोग सोमवार को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत से बरी हो गए। केस से बरी होने के बाद सभी ने इसे सच्चाई की जीत बताया है। एफआईआर के मुताबिक 20 अक्तूबर 2015 को देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने सुनपेड़ निवासी जितेंद्र के घर में खिड़की से ज्वलनशील डालकर आग लगा दी थी।
विज्ञापन

इस अग्निकांड में जितेंद्र की पत्नी रेखा (28) गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि उसके ढाई साल बेटे वैभव और 11 महीने की बेटी दिव्या की मौत हो गई थी। इस मामले में एक नाबालिग सहित ग्यारह लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें बलवंत सिंह, अधिवक्ता एदल सिंह रावत, धर्म सिंह, देशराज, जगत सिंह, नौनिहाल, संजय सिंह, करतार सिंह, जोगिंदर, अमन और आकाश का नाम शामिल था। सीबीआई ने करीब चार साल की जांच के बाद 5 जनवरी 2019 को क्लोजर रिपोर्ट सौंप दी थी। रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। सोमवार को सीबीआई की अदालत ने सभी को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed