{"_id":"61e99ce58a01c100543b91b1","slug":"1080-new-cases-of-corona-one-death-881-people-have-been-declared-healthy-faridabad-news-noi627962262","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 1080 नए मामले, एक की मौत, 881 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 1080 नए मामले, एक की मौत, 881 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है
विज्ञापन
1080 new cases of corona, one death, 881 people have been declared healthy
फरीदाबाद। जिले में कोरोना मामलों को लेकर लगातार कमी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को कोरोना के 1080 नए मरीज मिलने की पुष्टि की है। वहीं, 881 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है। एक मरीज की मौत हुई है। तीसरी लहर में कोरोना से यह चौथी मौत है।
बृहस्पतिवार को सेक्टर-7 निवासी 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। उन्हें कोरोना के साथ गंभीर हृदय रोग व शुगर की बीमारी थी। टीके की दोनों डोज लगी थी, लेकिन दूसरी गंभीर बीमारियां होने के कारण उनकी हालत लगातार खराब बनी हुई थी। अब तक जिले में 721 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, जिसमें से 547 ऐसे थे, जिन्हें कोरोना के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां थी। इसके साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 116563 हो गई है, जिसमें से 103585 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 12257 हो गई है। वहीं 210 मरीज ही अस्पतालों में दाखिल हैं, बाकी 12047 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन पर नजर बनाए हुए हैं। सभी की हालत में सुधार है। अस्पतालों में भर्ती 32 मरीज्र आक्सीजन पर हैं। वहीं, कोरोना के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 20 मरीज आईसीयू में हैं, जिनमें से आठ वेंटिलेटर पर है। बृहस्पतिवार को सैंपलिंग का पॉजिटिव रेट 24.18 फीसदी रहा। जबकि एक्टिव केस दर करीब 10 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4466 नए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 3827 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।