फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   104 recover, 153 corona positive found

24 घंटे में 104 मरीज हुए स्वस्थ, 153 नए मरीज, एक मौत

Mon, 10 Aug 2020 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
104 recover, 153 corona positive found
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के मामलों में रिकवरी रेट हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बीते दो दिनों में कोरोना का रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से ऊपर जा पहुंचा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 104 मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि की है, इस दौरान 153 नए मरीजों की पहचान हुई। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 10280 पहुंच गई है जबकि 9259 मरीज ठीक हो गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बल्लभगढ़ निवासी 75 वर्षीय एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। उनको संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां भी थी। जिले में अब तक 141 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। सोमवार को मिले नए मरीज ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और एनआईटी अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित रहे।
विज्ञापन

कोराना के ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। मौजूदा समय में 879 एक्टिव केस उपचाराधीन हैं। इसमें से 279 अस्पताल में और 601 को होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। भर्ती 35 मरीजों की हालत गंभीर है, 12 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले का रिकवरी प्रतिशत 90.6 हो गए हैं। अभी तक 9ि3258 सैंपल लिए हैं, जिनमें से अभी केवल 572 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed