{"_id":"5c5d9b5cbdec22738563e3aa","slug":"101549638492-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल पहले हुई थी शादी, बृहस्पतिवार को थी सालगिरह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल पहले हुई थी शादी, बृहस्पतिवार को थी सालगिरह
विज्ञापन
एक साल पहले हुई थी शादी, सालगिरह मनाकर लौट रहे थे दोनों भाई
बल्लभगढ़। गांव दयालपुर निवासी राजकुमार के घर में खुशी का माहौल था। राजकुमार के दोनों बेटों मुकुल और मनीष उर्फ मोनू की शादी की पहली सालगिरह थी। सालगिरह मनाकर दोनों देर रात अपने मामा के घर जाने के लिए निकले थे, कि रास्ते में ही यह हादसा हो गया। एक ही परिवार में हुई इन तीन मौत के बाद गांव में गम का माहौल है।
राजकुमार के एक रिश्तेदार जोगेंद्र ने बताया कि मुकुल और मनीष दोनों भाइयों की एक साल पहले 7 फरवरी को ही शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही मनीष के घर पुत्री और मुकुल को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों ने दोनों भाइयों की शादी की सालगिरह मनाई थी। इसी दौरान खबर आई कि मुकुल और मनीष के मामा के घर में किसी की मौत हो गई है। इस पर रात करीब 11 बजे दोनों भाई अपनी मां आशा के साथ मामा के घर अमरोहा, उत्तर प्रदेश जाने के लिए निकले थे। इनके साथ एक रिश्तेदार राजेंद्र भी साथ था।
जब इनकी कार सिंभावली क्षेत्र में गांव सिखैड़ा के फ्लाईओवर पर पहुंची तो यह हादसा हो गया। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। जोगेंद्र ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यहां से रिश्तेदार सिंभावली पहुंचे। दिनभर दोनों युवकों की पत्नियों से हादसे की बात छिपाई गई। अब देर शाम चारों के शव आने से पहले उन्हें बताया गया है। दोनों खबर सुनकर बेसुध हो गई हैं। एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित गांव के चार लोगों की मौत की घटना से गांव में गम का माहौल है। जोगेंद्र ने बताया कि चारों के शव रखने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए रात को ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।