फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पाक र् अस्पताल में मरीज की मौत पर बरपा हंगामा

पाक अस्पताल में मरीज की मौत पर बरपा हंगामा

Fri, 02 Nov 2018 06:16 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
पाक र् अस्पताल में मरीज की मौत पर बरपा हंगामा
demo pic - फोटो : अमर उजाला

 निमोनिया के इलाज के लिए पार्क अस्पताल में भर्ती हुए मरीज की मौत पर शुक्रवार सुबह परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मृतक मनोज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। उधर, अस्पताल के डॉक्टर टीएस यादव का कहना है कि मरीज की हालत काफी गंभीर थी। इलाज के दौरान ही अचानक दिल की धड़कन रुकने से उसकी मृत्यु हो गई। मनोज के शव को फिलहाल बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

विज्ञापन


दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में रहने वाले मनोज को निमोनिया की शिकायत पर दिल्ली के ओखला स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनोज की पत्नी मीरा ने बताया कि ईएसआई से मनोज को फरीदाबाद सेक्टर-10 स्थित पार्क अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार शाम को ही उन्होंने मनोज को पार्क अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
विज्ञापन


मनोज के साले चंद्र प्रकाश भट्ट का आरोप है कि परिजनों को बताए बिना ही अस्पताल के डॉक्टरों ने मनमर्जी इलाज शुरू कर दिया। सही इलाज न मिलने पर मरीज की तबीयत बिगड़ती चली गई। परिजनों को इसके बारे में भी कुछ नहीं बताया गया। शुक्रवार सुबह मनोज की मृत्यु की खबर उन्हें दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डीन असीम दास का कहना है कि ईएसआईसी प्रबंधन किसी मरीज को दिल्ली से फरीदाबाद के किसी भी निजी अस्पताल में सीधे रेफर नहीं कर सकता। इसके लिए उन्हें संबंधित ईएसआईसी में मरीज को रेफर करना होता है। इसके बाद ही सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मरीज को रेफर किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed