फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के 6 मामलों की पुष्टि

फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के 6 मामलों की पुष्टि

Tue, 16 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के 6 मामलों की पुष्टि
swine flu

फरीदाबाद। बदलते मौसम के साथ ही फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। हाल ही में संदिग्ध मामलों की जांच रिपोर्ट की दिल्ली एनसीडी विभाग ने पुष्टि की है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मामलों की पुष्टि कर बीमारी से बचने की गाइडलाइंस जारी कर दी है। उधर, समय से पहले ही स्वाइन फ्लू की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों शहर के निजी अस्पतालों में कुछ संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया। उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आ रहे थे। निजी जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद मरीजों का इलाज शुरू किया गया। इसके साथ ही उनके सैंपल स्वास्थ्य विभाग को भेजे गए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने सभी छह मरीजों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेज दिए। अब दिल्ली से आई रिपोर्ट में भी सभी छह मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई है। सरकारी स्तर पर आई इस रिपोर्ट के बाद जिले में स्वाइन फ्लू का खौफ हो गया है। सभी संदिग्ध मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उप मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. राम भगत ने बताया कि बीते दस दिनों में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामले सामने आए। मामलों की पुष्टि के लिए सभी मरीजों के जांच सैंपल दिल्ली स्थित एनसीडी लैब में भेजी गई थी।


वहां से पुष्टि होने के बाद गाइड लाइन जारी कर दी गई है। इसके साथ ही बीके सिविल अस्पताल में भी आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। डा. रामभगत ने बताया कि जिला प्रशासन ने बीमारी के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। भर्ती मरीजों की हालात में भी पहले से सुधार देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed