{"_id":"5b12daad4f1c1bf26e8b5d8a","slug":"101527962285-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ लोड करने के दौरान हादसे में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ लोड करने के दौरान हादसे में मजदूर की मौत
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कबाड़ लोड करने के दौरान हादसे में मजदूर की मौत
फरीदाबाद। थाना सारन क्षेत्र के अंतर्गत डबुआ कॉलोनी में ट्रक में कबाड़ लोड करने के दौरान हादसे में एक मजदूर की कबाड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर गोदाम मालिक व चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत के आरोप में मामला दर्ज किया है। गाजीपुर निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति विजय डबुआ कॉलोनी स्थित एक कबाड़ के गोदाम में काम करता था। 31 मई को दिन में गोदाम मालिक संतोष कुमार कबाड़ को जेसीबी मशीन से ट्रक में लोड करा रहा था। इस दौरान विजय ट्रक के ऊपर खड़ा था। संतुलन बिगड़ने से विजय ट्रक से नीचे गिर पड़ा और ट्रक में ओवरलोड कबाड़ उसके ऊपर आ पड़ा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कबाड़ गोदाम मालिक संतोष कुमार और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो