{"_id":"59b571d44f1c1bb0488b57d9","slug":"101505063380-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो ट्रेन में बंद हुआ बंदर, यात्री घबराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो ट्रेन में बंद हुआ बंदर, यात्री घबराए
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन में बंद हुआ बंदर, यात्री घबराए
फरीदाबाद। सुरक्षित कही जाने वाली मेट्रो मेें बाटा चौक से पहले एक स्टेशन पर एक बंदर दाखिल हो गया, सीसीटीवी सर्विलांस के बावजूद मेट्रो में दाखिल हो रहे बंदर को न तो ट्रेन पायलट ने देखा और न ही स्टेशन मैनेजर ने। खास बात यह कि मेट्रो में बंदर के बंद होने की बात अधिकारियों ने सिरे से नकार दी। हालांकि, सफर कर रहे एक यात्री ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। इससे मेट्रो की सुरक्षा की पोल खुल गई।
वायरल हुए वीडियो में मेट्रो में भीड़ कम होने की वजह से यात्री सीटों पर बैठे हैं और एक बंदर एक बोगी से दूसरी बोगी में टहल रहा है। उद्घोषणा की जा रही है कि अगला स्टेशन बाटा चौक है। बंदर की मौजूदगी से घबराए यात्री कह रहे हैं कि इसे निकाल दो नहीं तो बाद में दिक्कत करेगा। मालूम हो कि मेट्रो स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही व्यक्ति सीसीटीवी सर्विलांस की जद में आ जाता है। इसके बाद सीआईएसएफ के जवान डीएफएमडी पर अंदर घुसने वालों की तलाशी लेते हैं। इसके बाद ही यात्री सीढ़ीयां चढ़ कर प्लेटफार्म पर पहुंचता है। यह बंदर संभवत: एस्कॉट्स मुजेसर या नीलम चौक अजरौंदा स्टेशन से मेट्रो के डिब्बे में पहुंचा होगा। बंदर जब प्लेटफार्म पर था तो उसे हटाने का प्रयास स्टेशन प्रबंधन की ओर से नहीं किया गया। मेट्रो ट्रेन में पायलट के सामने भी डिब्बों में लगे सीसीटीवी की फुटेज आती है, एक बंदर मेट्रो कूपे में घुस गया और उसे बाहर निकाले बिना ही पायलट ने दरवाजे बंद कर दिए यह आश्चर्य का विषय है। बताते चलें कि 6 सितंबर 2015 को मेेट्रो शुरू होने से अब तक ट्रैक और पिलर्स पर चार कुत्ते-बिल्ली पहुंच चुके हैं इन्हें पशुप्रेमियों ने उतरवाया था। ट्रेन के अंदर पहली किसी बंदर बार मिला है।
इस तरह की जानकारी नहीं है, मेट्रो में किसी जानवर का पहुंचना नामुमकिन है, यदि ऐसा हुआ है तो पता किया जाएगा।
-प्रवक्ता डीएमआरसी