फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   100 students participated in the block level examination of Mathematics Olympiad.

Faridabad News: गणित ओलंपियाड की खंड स्तरीय परीक्षा में 100 छात्रों ने लिया भाग

Fri, 12 Dec 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
100 students participated in the block level examination of Mathematics Olympiad.
-20 छात्र जिला स्तर की परीक्षा के लिए हुए चयनित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ ब्लॉक में बृहस्पतिवार को गणित ओलंपियाड की खंड स्तरीय परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस परीक्षा में जिले के लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा दो समूहों में आयोजित की गई, जिसमें छात्रों की विषय-ज्ञान, तर्क क्षमता और लेखन कौशल का मूल्यांकन किया गया। खंड स्तर की परीक्षा में दोनों समूह से करीब 20 छात्रों का चयन हुआ है, जो जिला स्तर की परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई।


जिले में गणित ओलंपियाड को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए 30 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो छात्रों को हर स्तर पर मार्गदर्शन दे रही है। विद्यालय स्तर से शुरू हुई यह प्रतियोगिता राज्य स्तरीय चरण तक पहुंचेगी। हरियाणा गणित ओलंपियाड और राष्ट्रीय गणित दिवस के मद्देनजर यह परीक्षा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रतियोगिता सरकारी और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बड़ा अवसर है। इससे छात्रों में गणित के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो पाएंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि ओलंपियाड बच्चों में तर्क क्षमता और रचनात्मकता को निखारने का प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed