फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   100 bed temporary hospital will be ready this month

इस माह तैयार होगा सौ बेड का अस्थायी अस्पताल

Mon, 12 Jul 2021 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
100 bed temporary hospital will be ready this month
फरीदाबाद। कोविड-19 की दो लहरों में स्वास्थ्य सेवाएं नाकाफी साबित हुईं। ऐसे में तीसरी लहर की कयास के साथ ही तैयारी भी तेज हो गई हैं। जिले में तीसरी लहर को काबू करने के लिए अस्थायी अस्पताल तैयार किया जा रहा है। इसके लिए पहले से बने हुए चार स्टील के ढांचे सोमवार को बीके सिविल अस्पताल परिसर में पहुंचे। वहीं 13 और ढांचे इस हफ्ते में आ जाएंगे।
विज्ञापन

ऐसे कुल 17 स्टील कंटेनर को जोड़ कर 96 बेड का अस्थायी अस्पताल तैयार होगा। इसमें कुल 102 कक्ष के साथ शौचालय और स्टाफ रूम जैसी व्यवस्थाएं की जाएंगी। पिलर बनाने की काम तीन दिन पहले ही पूरा कर लिया गया है। फाउंडेशन काम पूरा होते ही अस्पताल का ढांचा मंगा लिया गया है। इस शनिवार तक सभी कंटेनर अस्पताल परिसर में पहुंचेंगे। इस माह के अंत तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अस्थायी अस्पताल के लिए प्रीफैब्रिकेटेड पेशेंट वार्ड रूम (लोहे के कंटेनर) मंगाया गया है। यह कंटेनर जिले की ही पीवीकेएस कॉरपोरेशन द्वारा तैयार कराई जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि करीब 18 सौ स्क्वॉयर मीटर में बनने वाले इस अस्पताल का डिजाइन टाटा स्टील कंपनी ने तैयार किया है। अत्याधुनिक अस्पताल को स्टील के ढांचे पर खड़ा किया जाएगा। इसमें 96 ऑक्सीजन बेड के साथ-साथ सीवरेज, शौचालय, बिजली, पानी व ऑक्सीजन सहित सभी सुविधाएं होंगी। बीके अस्पताल परिसर में फिलहाल 200 लीटर प्रति मिनट क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो चुका है। अस्पताल में ही एनएचपीसी कंपनी द्वारा 1000 लीटर प्रति मिनट क्षमता का एक और ऑक्सीजन प्लांट का काम भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी लहर से जूझ रहे दुनिया के कई देश
कोरोना वायरस की तीसरी लहर से कई देश जूझ रहे हैं। अफ्रीका, मैक्सिको सहित अन्य कई देश ऐसे हैं, जहां तीसरी लहर ने आतंक मचाना शुरूकर दिया है। वहीं, भारत में केरल, महाराष्ट्र में बढ़ते मामले भी तीसरी लहर की चिंता बढ़ा रहे हैं। ऐसे में तीसरी लहर को लेकर तैयारियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश अधिकारियों को मिल चुके हैं। हालांकि अभी स्थानीय स्तर पर कोरोना के मामलों को लेकर फिलहाल स्थिति राहत की ओर संकेत कर रही है।
वर्जन-
अस्पताल के लिए चार कंटेनर सोमवार को मिले हैं, कुल 17 कंटेनर मिलेंगे। सभी शनिवार तक अस्पताल परिसर में पहुंच जाएंगे। टाटा स्टील के जिम्मेदार अधिकारियों का दावा है कि 15 से 20 दिन में वह अस्थायी अस्पताल की पूरी व्यवस्था कर हमें उपचार के लिए अस्पताल मिल जाएगा। - डॉ. सविता यादव, पीएमओ, बीके अस्पताल

कोविड की तीसरी लहर लापरवाही का नतीजा होगी। सुरक्षा ही बचाव है। लोगों से अपील है कि बेवजह कहीं न जाएं, मास्क पहनें सामाजिक दूरी का पालन करें। - डॉ. रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed