फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10 lakh extortion sought from the chairman of private school

निजी स्कूल के चेयरमैन से मांगी 10 लाख की रंगदारी

Tue, 14 Sep 2021 05:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
10 lakh extortion sought from the chairman of private school
बल्लभगढ़। एक निजी स्कूल के चेयरमैन से दस लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला आया है। उन्हें पहले भी रंगदारी न देने पर अगवा किया गया था लेकिन जल्द से जल्द पैसे देने के आश्वासन पर आरोपियों ने छोड़ दिया था। अब फोन कर दोबारा से धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस में सोमवार को शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव पन्हेड़ा निवासी राजवीर शर्मा उर्फ राजू ने पुलिस को बताया कि वह जेसीएम इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन हैं। पीड़ित के अनुसार, तीस जून को एक व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि खेड़ी गांव निवासी टेकचंद बदमाश बोल रहा हूं। अगर तुझे जिंदगी जीनी है तो 10 लाख रुपये दे दे। पैसे नहीं देगा तो मार देंगे। अगले दिन पन्हेड़ा निवासी मनोज ने पीड़ित को फोन किया और कहा कि टेकचंद भाई ने दस लाख रुपये देने को कहा था, लेकिन तूने नहीं दिए। तुझे जिंदगी प्यारी नहीं है।
विज्ञापन

आरोप है कि इस तरह की धमकी कई दिनों तक आती रही। कुछ दिन के बाद धमकी आनी बंद हो गई। एक सितंबर को राजवीर की गाड़ी के सामने एक बिना नंबर प्लेट की गाड़ी अचानक आकर रुकी। उसमें से हथियार बंद युवक उतरा। उसके साथ तीन अन्य लड़के भी थे। आरोपियों ने राजवीर को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। तीन लड़कों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था, जबकि पन्हेड़ा निवासी मनोज ने मुंह नहीं ढक रखा था। आरोपी राजवीर का अपहरण कर उसे बहबलपरू मोड़ तक लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां फिर से दस लाख की मांग करने लगे। उस समय जल्द सारी रकम देने के आश्वासन पर राजवीर को उन्होंने गांव के मंदिर के पास छोड़ गए। कई दिनों तक सदमे में रहने के बाद पीड़ित ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दी है। खेड़ी गांव निवासी मोस्ट वांटेड अपराधी टेकचंद और उसके साथियों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed