फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10 credit cards were made using fake documents and purchases worth Rs 50.94 lakh were made.

Faridabad News: फर्जी दस्तावेज से 10 क्रेडिट कार्ड बना कर ली 50.94 लाख की खरीदारी

Fri, 07 Nov 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
10 credit cards were made using fake documents and purchases worth Rs 50.94 lakh were made.
- पुलिस ने एसजीएम नगर निवासी दोनों आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फर्जी दस्तावेज के आधार पर 10 क्रेडिट कार्ड बनवाकर 50.94 लाख रुपये के फर्जीवाड़े मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सुनील और पंकज पास्सी एसजीएम नगर इलाके के रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पंकज का साइबर कैफे है। इसने अपने साथी सुनील व अन्य के साथ क्रेडिट कार्ड बनवाकर धोखाधड़ी करने की योजना बनाई।
आरोपियों ने इसके लिए ग्रेटर फरीदाबाद की एक सोसाइटी में फ्लैट किराये पर लिया। इसका रेंट एग्रीमेंट बनवाया गया। फिर अपने कैफे पर सभी आरोपियों के क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए फर्जी नाम के दस्तावेज तैयार किए। फर्जी नाम-पता के आधार पर अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक में क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया। क्रेडिट कार्ड बनने के बाद कार्ड से काफी सामान खरीदा और बिल का भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 6 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। मामले में अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के प्रतिनिधि की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। इसमें कहा गया कि उनके बैंक में मनजीत सिंह, अशोक कुमार, प्रदीप शर्मा, सौरव गुप्ता और रविंदर कुमार ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया। बैंक ने कुल 10 क्रेडिट कार्ड जारी किए थे। इन क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग की गई लेकिन बिल का भुगतान नहीं किया। बैंक ने अपने स्तर पर चेक किया तो पता चला कि क्रेडिट कार्ड से विभिन्न प्रकार की खरीद की गई और बैंक के साथ 50,94564 रुपये की ठगी की गई। दस्तावेजों में पता झूठा व फर्जी पाया गया। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed