{"_id":"6ab57b0ffdeaa2beaa0767e0","slug":"10-12-folding-iron-units-stolen-from-the-site-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80899-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइट से लोहे की 10-12 फोल्डिंग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइट से लोहे की 10-12 फोल्डिंग चोरी
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-78 स्थित पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की निर्माण साइट से लोहे की 10-12 फोल्डिंग (शटरिंग) चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर सफेद रंग की पिकअप में लोहे का सामान लादकर फरार हो गए। फोरमैन की शिकायत पर थाना बीपीटीपी पुलिस ने तीन-चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव जानीपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार) निवासी शत्रुघ्न ठाकुर ने बताया कि वह सेक्टर-78 स्थित गौरी बिल्डकॉन कंपनी में फोरमैन के पद पर कार्यरत है। 22 सितंबर की रात करीब 10 बजे उसकी साइट पर कुछ लोग पिकअप लेकर पहुंचे। मजदूरों ने उन्हें साइट के बाहर रखी लोहे की फोल्डिंग गाड़ी में लोड करते देखा। सूचना मिलने पर शत्रुघ्न मौके पर पहुंचा और आरोपियों से सामान ले जाने का कारण पूछा। आरोपियों ने बताया कि ठेकेदार ने फोल्डिंग दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए कहा है। हालांकि, ठेकेदार से पूछने पर उसने ऐसा कोई निर्देश देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शत्रुघ्न ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद