फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1 lakh 10 thousand cheated by pretending to be DCP of Customs and Mumbai Police and showed fear of case

Faridabad News: कस्टम और मुंबई पुलिस का डीसीपी बनकर केस का डर दिखा 1 लाख 10 हजार ठगे

Fri, 24 Jan 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
1 lakh 10 thousand cheated by pretending to be DCP of Customs and Mumbai Police and showed fear of case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। कस्टम विभाग का कर्मचारी और मुंबई पुलिस का डीसीपी बनकर साइबर ठगों ने केस का डर दिखाकर ठगी कर ली। एनआईटी एरिया के रहने वाले अभिनंदन से आरोपियों ने 1 लाख 10 हजार रुपये डरा धमकाकर ट्रांसफर करा लिए। बाद में शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज की गई है।


शिकायतकर्ता अभिनंदन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 अक्टूबर को इनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टम विभाग का कर्मचारी बताकर कहा कि आपके नाम व नंबर से कुछ गैरकानूनी सामान देश से बाहर भेजा जा रहा है। इस सामान में डेबिट कार्ड, पासपोर्ट व अन्य चीजें हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि ये मेरा सामान नहीं है तो बोले कि मुंबई कस्टम विभाग में आकर शिकायत कीजिये। पीड़ित ने मना किया तो आरोपी ने कॉल को मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया। व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत में एक आरोपी ने खुद को मुंबई का डीसीपी बताया और गिरफ्तार का डर दिखाकर 1 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर थाना की टीम मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed