{"_id":"5dd819188ebc3e54f143b2ff","slug":"1-lac-recover-in-10-lac-loot-case-faridabad-news-noi474587591","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट मामले में आरोपी हवलदार से 1 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट मामले में आरोपी हवलदार से 1 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांजा तस्कर से सांठगांठ कर दस लाख रुपये लूट मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने हवलदार सुशील से एक लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोप है कि आरोपी हेड कांस्टेबल ने 28 अक्तूबर को धौज थाना क्षेत्र में एक गांजा तस्कर के साथ मिल कर दस लाख रुपये की लूट की थी। इसके बाद धौज क्षेत्र से ही करीब 200 किलो गांजा को दिल्ली पहुंचा कर उसे बेच दिया था।
इस मामले की छानबीन में पकड़े जाने के डर से अपने तस्कर साथी अकबर के साथ मिल कर क्राइम ब्रांच के खिलाफ भी षड्यंत्र रच दिया। इसकी सूचना मीडिया में आने के बाद हरकत में आए पुलिस के आलाधिकारियों ने हवलदार सुशील के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे तीन दिन का रिमांड पर लेकर लूट के दस लाख रुपये व 200 किलो गांजा बरामद करने का प्रयास किया।
शनिवार तक पुलिस रिमांड पर चल रहे सुशील से क्राइम ब्रांच की टीम लूट की रकम में से मात्र एक लाख रुपये ही बरामद कर पाई है, जबकि बेचे गए गांजे का कुछ पता नहीं चल सका। क्राइम ब्रांच की टीम सुशील को शनिवार अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी हवलदार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की अवधि बढ़ाए जाने की मांग कर सकती है। क्राइम ब्रांच की टीमें सुशील के साथी अकबर की भी तलाश कर रही हैं। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद अकबर आशियाना सोसायटी स्थित अपने घर से परिवार समेत फरार है।