फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1.63 crore fraud in the name of getting the post of chairman

चेयरमैन पद दिलाने के नाम पर 1.63 करोड़ की ठगी

Sat, 10 Apr 2021 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
1.63 crore fraud in the name of getting the post of chairman
बल्लभगढ़। सेक्टर-8 निवासी एक कार व्यापारी को पंजाब सरकार में चेयरमैन पद दिलाने के नाम पर सेक्टर-3 निवासी एक दंपती ने 1.63 करोड़ रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उससे कई किस्तों में यह रकम ली। व्यापारी ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-8 निवासी मुनीष गर्ग ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से पंजाब के पटियाला निवासी है। उसका पुरानी लग्जरी कारों को खरीदने बेचने का काम है। उसके ताऊ के लड़के कमल गुप्ता ने वर्ष 2017 में उसे एक समारोह में अपने साले सुभाष से मिलवाया। कमल ने कहा कि सुभाष के संबंध एक राष्ट्रीय पार्टी से के बड़े नेता से हैं। आप चाहो तो आपको पंजाब सरकार में चेयरमैन बनवा सकते हैं। इसके लिए खर्चा लगेगा। उसने सोच कर जवाब देने की बात कही। कुछ दिन बाद कमल गुप्ता अपनी पत्नी किरण गुप्ता व अपने साले सुभाष के साथ मुनेश के घर आया। मुनेश ने पूछा कि कितने रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

सुभाष व कमल ने एक करोड़ का खर्च बताया। मुनेश ने एक करोड़ देने के बाद पद के बारे में पूछा। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि पार्टी के हाई कमान को 63 लाख रुपये और देने हैं। इस तरह से दो साल निकल गए। साल 2019 में मुनीश को लगा कि उसके साथ गलत हो रहा है। बार बार रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। कई दिन तक परेशान होने के बाद उसने पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत दी। खातों की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed