{"_id":"6203dc94d55d1b282435f4ec","slug":"1-35-lakh-cash-gold-chain-robbed-from-transporter-youths-riding-scorpio-attacked-faridabad-news-noi631346619","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर से 1.35 लाख कैश, सोने की चेन लूटी, स्कार्पियो सवार युवकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर से 1.35 लाख कैश, सोने की चेन लूटी, स्कार्पियो सवार युवकों ने किया हमला
विज्ञापन
1.35 lakh cash, gold chain robbed from transporter, youths riding Scorpio attacked
बल्लभगढ़। चांदपुर चौकी क्षेत्र के गांव लहडौला के पास स्कार्पियो सवार 7-8 युवकों ने ट्रांसपोर्टर पर हमला बोल दिया। इसके बाद 1.35 लाख रुपये और सोने की चेन लूट लिया। इसके बाद पिस्टल लहराते हुए आरोपी मौके से भाग गए। घायल ट्रांसपोर्टर को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
लहंडौला गांव निवासी नीरज ने थाना छांयसा में शिकायत देते हुए बताया कि सेक्टर-59 में उनका ट्रांसपोर्ट का कार्यालय है। सोमवार शाम को वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। उनके पास पास उस समय 1.35 लाख रुपये थे। इस दौरान उनके दादा ने फोन पर तिगांव में एक परिचित के यहां पर शादी समारोह में जाने की बात कही। दादा के कहने पर वह तिगांव में आयोजित शादी समारोह में चले गए। वहां से लौटते समय जब वह अपने गांव में घर के निकट गली के मोड़ पर पहुंचे तो स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गिर पड़े। तभी स्कॉर्पियो सवार 6-7 युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन लोगों ने सोने की चेन और उनके पास रखे 1.35 लाख रुपये छीन लिए।
शोर सुनकर जब तक गांव के लोग पहुंचे आरोपी पिस्टल दिखाते हुए भाग निकले। इस दौरान उनसे 12 हजार रुपये वहीं पर गिर पडे़ थे। नीरज का आरोप है कि हमला करने वालों में वह संदीप उर्फ मोरा, अक्षु निवासी तिगांव और सचिन निवासी महमदपुर को जानते हैं। इसके अलावा अन्य युवक अज्ञात हैं। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया। चांदपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।