{"_id":"5d9e14ec8ebc3e01463f4924","slug":"1-20-lack-forgeaury-bu-changing-debit-card-faridabad-news-noi466297017","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेबिट कार्ड बदल कर 1.20 लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेबिट कार्ड बदल कर 1.20 लाख निकाले
विज्ञापन
डेबिट कार्ड बदल कर 1.20 लाख निकाले
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के अशोक एंक्लेव में रहने वाले 60 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक के डेबिट कार्ड बदल कर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खाते से 1.20 लाख निकालने के बाद ऑनलाइन इस्तेमाल से एक लाख रुपये का फिक्सड डिपॉजिट भी उड़ाया लिया। वहीं नोएडा और दिल्ली में खरीदारी भी की। पीड़ित ने सराय ख्वाजा थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित दिनेश कुुुमार साबु पुत्र मदन लाल साबू अशोक एंक्लेव पार्ट-दो सेक्टर-37 में रहते हैं। वह एक कोरियर कंपनी से सेवानिवृत हैं। उन्होंने बताया कि वह पांच अक्तूबर को हुडा मार्केट स्थित कोटक महिंद्रा के एटीएम से दस हजार रुपये निकालने गए थे। पैसे निकालने के बाद एटीएम मशीन हैंग हो गया था। उन्होंने कई बार कोशिश की, लेकिन ट्रांजेक्शन पूरा नहीं हुआ। इसी दौरान एक युवक बार-बार मदद के बहाने कार्ड का इस्तेमाल करने में मदद करता रहा। युवक ने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद 48 घंटे के भीतर बैंक खाते से करीब एक लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए। जरूरत के लिए दोबारा से आठ अक्तूबर को पैसे निकालने के गए तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने बताया खाता उनकी पत्नी उमा साबु के नाम हैं। इसे दिनेश अपने पास रखते हैं। बैंक से संपर्क साधने पर पता चला कि उनका डेबिट कार्ड ब्लॉक है व यह किसी दूसरे नाम से है। उनका डेबिट कार्ड नहीं है। खाता में जमा राशि की जांच कराने पर खाता शून्य निकला। बैंक ने उन्हें बताया कि फ्लैक्सी मोड में फिक्सड डिपॉजिट करीब एक लाख रुपये भी निकाल लिए गए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी ने बैंक खाते से डेबिट कार्ड व ऑनलाइन शापिंग कर भी पैसे उड़ाए हैं। अधिकांश खरीदारी नोएडा व दिल्ली के पांडव नगर क्षेत्र में हुई है।