फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad: Youth tries to commit suicide sets himself on fire in Dussehra ground, condition critical

फरीदाबाद : दशहरा मैदान में युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Mon, 24 Aug 2020 08:16 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 24 Aug 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Faridabad: Youth tries to commit suicide sets himself on fire in Dussehra ground, condition critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा मैदान में शनिवार आधी रात के बाद एक युवक ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर खुद को आग लगा ली। मूल रूप से दिल्ली निवासी 35 वर्षीय अतुल गुप्ता के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में सो रहे कुछ लोगों ने उस पर मिट्टी डालकर आग बुझाई और सूचना पुलिस को दी। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने उसे बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। अतुल गुप्ता यहां नगर पार की एक कॉलोनी में अकेले रहता है।

विज्ञापन


एनआईटी-3 चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अतुल गुप्ता ने शनिवार आधी रात के बाद करीब दो बजे दशहरा मैदान में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। आग लगते ही अतुल गुप्ता चिल्लाने लगा। मैदान में सौंदर्यीकरण का काम कर रहे कुछ लोग वहीं सो रहे थे। जब तक वे बचाने पहुंचे आग काफी भड़क चुकी थी। उन्होंने मैदान में फावड़े से मिट्टी खोदकर उस पर डाली।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। अब तक की जांच के मुताबिक, इस उम्र में भी शादी नहीं हो पाने से अतुल काफी परेशान था। इसके अलावा, उस पर कुछ कर्ज भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed