फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad would host national paralympic championship

नेशनल पैरालंपिक बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा फरीदाबाद

Sat, 26 Dec 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 26 Dec 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
faridabad would host national paralympic championship

पैरा बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ हरियाणा द्वारा 16वीं नेशनल पैरालंपिक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसकी मेजबानी फरीदाबाद करेगा।

विज्ञापन


प्रतियोगिता 16-18 जनवरी तक सेक्टर-7 स्थित केएल मेहता स्कूल में आयोजित होगी। जिसमें देशभर से करीब 140 खिलाड़ी शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता में सिंगल्स व डबल्स मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


पैरालंपिक बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के महासचिव संजय सपरा और पैटर्न गिर्राज सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पैरालंपिक खिलाडिय़ों की नेशनल प्रतियोगिता दक्षिण भारत में ही आयोजित की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उत्तर भारत में भी पैरालंपिक खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में पहली बार पैरालंपिक बैडमिंटन एसोसिएशन का गठन किया गया है। 2016 में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए टीम का गठन भी फरीदाबाद में किया जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष सुरेखा बांगिया ने बताया कि 2020 में होने वाले ओलंपिक में बैडमिंटन को शामिल किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रधान एसके मखिरिया, उपप्रधान संजीव गुप्ता, संयुक्त सचिव सुनित जैन, पलवल के प्रधान सूबे सिंह मान, एलपी लूनिया पैटर्न, द्रोणाचार्य अवॉर्डी नवल सिंह,  भूषण चौधरी और एनके जैन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

चैंपिनयन का दिखेगा जलवा
सपरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वल्र्ड चैंपियन हिसार के तरुण कुमार और एशियन गोल्ड मेडलिस्ट  सोनीपत के राकेश पांडेय का जलवा देखने को मिलेगा।

इन दोनों खिलाडिय़ों ने पैरा बैडमिंटन में अपनी अलग ही छवि बनाई है। इसके अलावा फरीदाबाद की इंटरनेशनल खिलाड़ी ए नलनी भी हरियाणा की ओर से खेलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed