फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad will get six new cng stations soon

शहर को मिलेंगे छह नए सीएनजी स्टेशन

Fri, 21 Oct 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 21 Oct 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
faridabad will get six new cng stations soon
सीएनजी

फरीदाबाद वाहन चालकों को सीएनजी के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। अड़ानी गैस एनर्जी लिमिटेड नए वर्ष में शहरवासियों को सीएनजी पंप की सौगात देने जा रही है।

विज्ञापन


इसके लिए शहर में चार स्थानों पर जगह चिन्हित कर प्लॉट के लिए आवेदन किया गया है।  वहीं, दो सीएनजी पंप अगले साल अप्रैल तक शुरू करने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


सीएनजी से चलने वाले वाहनों की संख्या में लगतार इजाफा हो रहा है। शहर में सीएनजी की खपत एक से सवा लाख किलोग्राम प्रतिदिन है। करीब 20 हजार वाहन रोजाना शहर के सीएनजी स्टेशनों पर गैस लेने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, 12 सीएनजी स्टेशन हैं जिन्हें बढ़ाकर 18 करने का लक्ष्य कंपनी ने रखा है। इसी को ध्यान में रख चार नए स्टेशन खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त सीकरी में एक एसआर के पेट्रोल पंप पर सीएनजी का नया स्टेशन अगले माह शुरू करने की तैयारी है।

सराय ख्वाजा में भी जल्द ही नया सीएनजी स्टेशन शुरू कर दिया जाएगा। इन दोनों प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। अन्य चार प्रोजेक्ट के लिए जमीन का चयन हो गया है।


दस विभागों से अनुमति मिलने के बाद ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जा सकता है। इस पूरी प्रक्रिया को दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। अडानी के उपाध्यक्ष भातिश ढोलकिया ने बताया कि नए सीएनजी स्टेशनों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed