फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad will get 3 special things

इस शहर को मिलेंगी 3 नायाब सौगातें

Sun, 25 May 2014 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 25 May 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
Faridabad will get 3 special things

फरीदाबाद को बहुत जल्द तीन बेहद कामगर चीजों की सौगात मिलने वाली है। इनके मिलने से लोगों की कई परेशानियों का हल हो जाएगा।

विज्ञापन


सवा करोड़ में चकाचक होंगी सेक्टर-48 की सड़कें
फरीदाबाद के खस्ता हाल सड़कों को दुरुस्त करने के लिए हुडा ने सेक्टर-48 की सड़कों को रिपेयर करने की योजना तैयार की है। इस पर 1.26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

कई बार स्थानीय लोग द्वारा सड़कों को रिपेयर करने की मांग को लेकर हुडा कार्यालय पर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। बताया जाता है कि सेक्टर- 48 की सड़कों को रिपेयर करने के लिए जो एस्टिमेट मुख्यालय भेजा गया था। उसे मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


अगले कुछ ही महीनों में सेक्टर 48 की सड़कें चकाचक नजर आएंगी। हुडा के कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर- 48 की सड़कों को स्पेशल रिपेयर किया जाना है। जल्द ही इसके लिए काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रैनीवेलों पर चार नए ट्यूबवेल लगेंगे
गर्मियों में सेक्टरों में पीने के पानी की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में पानी की आपूर्ति प्रभावित न हो। इसके लिए हुडा ने नए ट्यूबवेल लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल यमुना किनारे बने हुए रेनीवेलों पर 4 नये ट्यूबवेल लगाने और बाईपास रोड की ग्रीन बेल्ट में 2 सबमर्सिबल पंप लगाने की योजना बनाई है।

आमतौर पर हुडा द्वारा शहर में 14 से 15 मिलियन गैलन पानी रोजाना सप्लाई किया जाता है। गर्मियों में पानी डिमांड बढ़ने पर 18 से 20 मिलियन गैलन तक पानी की सप्लाई पहुंच जाती है। गर्मियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में हुडा ने रैनीवेल फेस वन में 4 नए ट्यूबवेल लगाने और सेक्टर-14 में बाईपास रोड की ग्रीन बेल्ट पर दो सबमर्सिबल पंप लगाने की बात कही है, जिस पर 47 लाख रुपये खर्च करने का बजट भी तैयार किया है।

सितंबर से सूरजकुंड रोड पर भर सकेंगे फर्राटा
फरीदाबाद के सूरजुकंड रोड को चौड़ा करने का काम 31 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। अभी तक रोड का 60 प्रतशित काम पूरा किया जा चुका है। बचा हुआ 40 प्रतिशत काम पूरा करने के लिए हुडा ने तीन माह की समय सीमा निर्धारित की है।

दक्षिणी दिल्ली और गुड़गांव से फरीदाबाद की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए हुडा द्वारा गुड़गांव मोड़ से अनीखर चौक और अनखीर चौक से सूरजकुंड गोल चक्कर तक सूरजकुंड रोड़ को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। 12.5 किलोमीटर लंबे इस रोड का पुनर्निर्माण करने पर हुडा की ओर से 85.05 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

रोड की एक तरफ की चौड़ाई 8.5 मीटर रखी गई है। हुडा ने पिछले वर्ष अप्रैल माह में रोड को चौड़ा करने का काम शुरू किया था। हालांकि काम पूरा करने के लिए अप्रैल 2014 की डेडलाइन तय की गई थी। लेकिन इस समय तक रोड का काम पूरा नहीं हो पाया है। क्योंकि रोड पर खुदाई का काम काफी अधिक है।अ


भी तक हुडा ने रोड का 60 प्रतशित काम पूरा कर लिया है। काम को पूरा करने के लिए हुडा ने 31 अगस्त की डेडलाइन तय की हुई है। हुडा के कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सूरजकुंड रोड को चौड़ा करने का काम तेजी से किया जा रहा है। जिन जगहों पर खुदाई का काम कम है। उन जगहों पर काम लगभग पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed