{"_id":"584bf38e4f1c1bf95944b702","slug":"faridabad-vote-lobbyng-starts-for-ward-member-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः पार्षद चुनाव में वोटों की लॉबिंग का खेल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः पार्षद चुनाव में वोटों की लॉबिंग का खेल शुरू
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद निगम चुनाव आते ही वोटर विकास, साफ सफाई आदि मुद्दो पर उम्मीदवारों से सौदेबाजी करने लगे हैं। कॉलोनियों में वोटर लॉबी बन रही हैं, समस्या से निजात दिलाने वाले उम्मीदवार को ही वोट देने की भावनात्मक अपीलें की जा रही हैं। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी(आई पी) के नागरिकों ने इसकी बाकायदा मुहिम छेड़ दी है।
सेक्टर 32-33 में निजी बिल्डर द्वारा 20 साल पहले बनाई गई आईपी कॉलोनी में रहने वाले लोग पिछले 18 साल से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे है। कॉलोनी में 2000 से ज्यादा फ्लैट हैं । जिसमें अभी भी प्राईवेट बिल्डर का हस्तक्षेप जारी है।
इसी के चलते स्थानीय लोगों को बिल्डर की मनमानी से परेशान है। कॉलोनी में सीवर, नाली, सड़क, पानी, पार्क, स्ट्रीट लाइटें और सुरक्षा की समस्याओं से जुझ रहे हैं। ऐसे में कॉलोनी के लोगों ने निगम चुनाव में वोट के बदले उम्मीदवारों से कॉलोनी की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नया तरीका इजाद किया है।
विज्ञापन
आईपी कॉलोनी के मतदाताओं ने सुविधाओं के बदले वोट देने का निर्णय लिया है। वार्ड से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने इसें वोटो की लॉबिंग कहा है। कॉलोनी की संघर्ष समिति ने बोर्ड लगा कर कहा है कि जो उम्मीदवार सड़क बनावएगा और कॉलोनी की निगम में हैंडओवर करवाएगा वही हमारा वोट पाएगा। जो उम्मीदवार सुविधाएं की तरफ ध्यान नहीं देगा तो लोग वोटे जरूर डालेंगे, लेकिन उम्मीदवारों को नापसंद कर नोटा का इस्तेमाल करेंगे।
कॉलोनी में 1600 से ज्यादा परिवार रहते थे। लेकिन प्राईवेट बिल्डर द्वारा फ्लैट तो हैंडओवर किए गए है, लेकिन जो मूलभूत सुविधाओं को पूरा नहीं किया गया। जिससे नगर निगम ने कॉलोनी को लेने से मना कर दिया। लेकिन कॉलोनी के सदस्य 100 रुपये एकत्रित कर पार्क, सुरक्षा, नालियों की सफाई का जिम्मा खुद उठा रहे है।-जे पी भारद्वाज,प्रधान आईपी कॉलोनी
यह प्राईवेट कॉलोनी है। यहां पर कोई भी सरकारी काम नहीं करवाया जा सकता है। लेकिन मैने बिल्डर से कह कर 2011 में सड़क बनवाई थी।-अजय बैंसला ,निर्वतमान पार्षद
मैने तीन महीने पहले विधानसभा में कॉलोनी को हैडओवर करने का मुद्दा उठाया था। खुद मुख्यमंत्री ने मुझे आश्वासन दिया है कि छह महीने में कॉलोनी को हुडा या नगर निगम में हैडओवर किया जाएगा।-ललित नागर विधायक तिगांव